विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

कुशीनगर हादसा: स्‍कूल वैन ड्राइवर को रोकने की हुई थी कोशिश लेकिन उसने बात की अनसुनी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर गुरुवार सुब​ह एक मानव रहित क्रासिंग पर एक बच्चों से भरी स्कूल वैन के एक पैसेंजर ट्रेन से टकराने टकरा जाने के कारण 12 बच्चों की मौत हो गयी

कुशीनगर हादसा: स्‍कूल वैन ड्राइवर को रोकने की हुई थी कोशिश लेकिन उसने बात की अनसुनी
दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर स्कूल वैन की एक पैसेंजर ट्रेन से टकराने के कारण 12 बच्चों की मौत
  • स्कूल वैन की एक पैसेंजर ट्रेन से टकराने के कारण 12 बच्चों की मौत
  • पांच बच्चे घायल हो गये
  • इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर गुरुवार सुब​ह एक बच्चों से भरी स्कूल वैन की एक पैसेंजर ट्रेन से टकराने के कारण 12 बच्चों की मौत हो गयी और पांच बच्चे घायल हो गये. इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई है.

उत्तर पूर्व रेलवे एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मानव रहित क्रॉसिंग मित्र तैनात था जिसने वैन ड्राइवर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी. चालक ने क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की लेकिन शायद वैन बीच पटरी पर अचानक पहुंच कर बंद हो गयी और यह हादसा हो गया.

फोन पर बात कर रहे ड्राइवर की लापरवाही ने छीन ली थी दूल्हे के परिवार के 7 लोगों की जान

उन्‍होंने बताया कि कुशीनगर जिले के विशनुपुरा पुलिस स्टेशन अन्तर्गत दुदुई रेलवे स्टेशन के पास एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को सुबह सात बज कर दस मिनट पर बच्चों से भरी एक टाटा मैजिक स्कूल वैन सिवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन (55075) से टकरा गयी. टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि इस दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत हो गयी. यह ट्रेन सिवान से गोरखपुर आ रही थी. सूत्रों के मुताबिक इस स्कूल वैन में 10 साल की उम्र तक के करीब 25 बच्चे सवार थे और अपने स्कूल जा रहे थे.

इस बीच पुलिस कमश्निर अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, जिलाधिकारी कुशीनगर घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 बजे तक घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है. यह स्कूल वैन दुदुही बाजार के डिवाइन पब्लिक स्कूल की थी.

पेशाब करने की वजह से घायल शख्स को स्‍ट्रेचर के साथ उल्‍टा लटकाकर भागने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

इस बीच लखनऊ में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी स्वंय घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं. उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है.

इस बीच पीआरओ यादव ने बताया कि रेलवे के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. दूसरी तरफ रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘स्कूली बच्चों के मौत की दुखद खबर मिली है. मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना का जांच करने का आदेश दिया है. रेलवे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि से अलग सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देगी.’

VIDEO: कुशीनगर में भयानक हादसा, ट्रेन-स्कूल बस की टक्कर में 12 छात्रों की मौत

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com