प्रतीकात्मक चित्र
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सभी स्कूल सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देजनर बंद रहेंगे. इस जिले की सीमा हरियाणा से लगती है. अधिकारियों ने बताया कि शामली को हरियाणा से जोड़ने वाली सड़कों को सील कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को उसके सुरक्षाकर्मी क्या भगाने की फिराक में थे?
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) प्रशांत कुमार ने कहा कि जोन के सभी नौ जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस जोन में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जिले शामिल हैं.
VIDEO: डेरा समर्थकों को जमा नहीं होने देंगे: रोहतक आईजी
इन जिलों में निषेधात्मक आदेश लागू किए गए हैं, जिसके तहत पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है. रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम को रोहतक की जेल में रखा गया है. शुक्रवार को पंचकूला और सिरसा में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट है.