फाइल फोटो
इलाहाबाद:
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फिल्म जगत में निवेश एवं भारी लाभ का प्रलोभन देकर विभिन्न राज्यों से ठगी करने वाली कंपनी ‘एम्परर मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट लिमिटेड’ और ‘फिनकार्प क्वाईन’ का पर्दाफाश कर एक व्यक्ति को गिरफतार किया है. इस कंपनी ने विभिन्न राज्यों से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की है. अभियुक्त को एसटीएफ ने इलाहबाद से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के प्रवक्ता ने यहां बताया कि कल शाम इलाहाबाद से गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम ओम प्रकाश है और यह इलाहाबाद के तेलियरगंज का निवासी है.
यूपी: पुरानी रंजिश को लेकर गणेश मंदिर में पुजारी पर बदमाशों ने चलाई गोलियां
इसके पास से एक कंप्यूटर, तीन मोबाइल, कई मोहरे तथा कई महत्तवपूर्ण कागजात बरामद किये हैं. प्रवक्ता ने बताया कि काफी दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को इलाहाबाद व उसके आसपास के जनपदों में फर्जी कम्पनियां बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी.
वीडियो : अपराध में सबसे आगे यूपी
उन्होंने बताया कि कल मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन, इलाहाबाद क्षेत्र में इस तरह के एक गिरोह द्वारा फर्जी कंपनी बनाकर फिल्म जगत में निवेश व इसमें भारी लाभ का प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही है. इस संबंध में थाना-सिविल लाईन, इलाहाबाद में मुकदमा पंजीकृत हैं. इसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुये एक व्यक्ति को गिरफतार किया तथा गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं