(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना की है घटना.
- मौका पाकर हमलावर युवक फरार हो गया.
- पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजीपुर:
अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आए एक युवक ने स्कूल के ही प्रबंधक को गोली मार कर लहुलुहान कर देने का एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना में सोमवार सुबह एक युवक ने प्रधान प्रतिनिधि व स्कूल प्रबंधक को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, बहरियाबाद थाना के ग्राम हुरमुजपुर के प्रधान प्रतिनिधि लालचंद्र चौहान गांव स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं.
बताते हैं कि सोमवार सुबह वह स्कूल गए थे. जहां पहले से मौजूद एक युवक उनके पास आया और उन से बच्चे को स्कूल में दाखिला देने को कहने लगा. उन्होंने क्लर्क के आने पर एडमिशन होने की बात कही.
यह भी पढे़ं : उत्तर प्रदेश : लखनऊ में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के लिए लक्ष्मण मैदान पर जुटने लगे शिक्षामित्र
बताते हैं कि जैसे ही लालचंद्र अपनी कुर्सी पर बैठने जा रहे थे तभी युवक ने तमंचे से उनके पैरों पर तीन फायर कर दिए. पैरों में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. इस बीच मौका पाकर हमलावर युवक फरार हो गया.
यह भी पढे़ं : प्राइवेट स्कूल टेकओवर के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को एलजी की मंजूरी, अब तक 17 स्कूलों ने लौटाई बढ़ाई फीस
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल लालचंद्र को निजी चिकित्सालय तक पहुंचाया गया. सादात व बहरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से सादात एसओ विपिन सिंह प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रधान प्रतिनिधि को वाराणसी लेकर चले गए. बहरियाबाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और लोगों से पूछताछ की.
VIDEO : आखिर कहां हैं पगार और रोजगार?
बहरियाबाद एसओ शमीम सिद्दीकी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. (इनपुच आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं