विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2020

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में एक और अस्पताल के लिए तैयारी

अस्पताल को शुरू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण वेंटीलेटर की आवश्यकता है. उसकी व्यवस्था की जा रही है, इसके अलावा मरीजों के लिए बेड और अन्य जरूरी सामान शासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है.

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में एक और अस्पताल के लिए तैयारी
ग्रेटर नोएडा में कोरोना मरीजों के लिए एक और अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है.
ग्रेटर नोएडा:

पश्चिम उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस मामलों से यहां अस्पतालो में बेड कम पड़ने लगे हैं और अब प्रशासन ने नए हॉस्पिटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा की जिम्स हॉस्पिटल और नोएडा की चाइल्ड पीजीआई में रखने की व्यवस्था की गई है. भार्गव के अनुसार दोनों अस्पतालों को मिलाकर कुल 19 बेड उपलब्ध हैं, जबकि जिले में कोरोना वायरस के मरीज 23 हो चुके हैं, ऐसे यह जरूरी हो गया है कि प्रशासन जल्दी से जल्दी नए अस्पतालो का निर्माण करें.

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासन की तरफ से नई जगहों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग को उपयुक्त पाया गया है, जिसका अध्ययन करने के लिए डॉक्टरों और राज्य सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल यहां का दौरा चुका है.

उन्होंने कहा कि यहां अस्पताल को शुरू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण वेंटीलेटर की आवश्यकता है. उसकी व्यवस्था की जा रही है, इसके अलावा मरीजों के लिए बेड और अन्य जरूरी सामान शासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए 50 बेड का हॉस्पिटल बनाने की स्थिति में कम से कम 200 डॉक्टरों की और 600 से 800 की संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत होगी तभी वे 24 घंटे मरीजों का इलाज कर पाएंगे.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित मरीजों को वर्तमान में क्वारेंटाइन रखने के लिए ग्रेटर नोएडा के जीबीयू के एक हॉस्टल, सेक्टर-39 स्थित नया जिला अस्पताल और सेक्टर-30 स्थित शिशु अस्पताल में 600 से अधिक बिस्तरों का क्वारेंटाइन वार्ड बनाया गया है.

गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने कंपनियों और फैक्ट्रियों को सैलरी देने का दिया आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com