विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

महाकुंभ: सीएम योगी से की संतों ने बात, परंपरा के मुताबिक ही आज होगा अखाड़ों का स्नान

Mahakumbh Mauni Amavasya Amrit Snan: सीएम योगी ने कहा कि जो भी श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के पास है, वहीं स्नान करे. संगम की ओर जाने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं, वहीं पर स्नान किया जा सकता है. 

Mahakumbh 2025: श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
प्रयागराज:

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान (Mauni Amavasya Amrit Snan) के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं. भगदड़ की स्थिति के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं. आम श्रद्धालु एक बार फिर से त्रवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. साधु-संतों का स्नान भी परंपरा के मुताबिक ही होगा, ये बात सीएम योगी ने संतों से बातचीत के बाद कही है. अब थोड़ी ही देर में अखाड़ों का स्नान शुरू होगा. 

भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से संतों ने बात की. उन्होंने संतों ने कहा कि हालात सामान्य हो रहे हैं. परंपरा के मुताबिक ही अखाड़ों का स्नान होगा. किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा. वहीं यूपी सरकार ने महाकुंभ में स्नान का एक ड्रोन वीडियो जारी किया, जिसमें श्रद्धालु सुकून के साथ स्नान करते देखे जा रहे हैं. सीएम योगी ने बताया कि स्नान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है.

अफवाह पर ध्यान न दें- सीएम योगी

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. प्रशासन के निर्देशन का करें अनुपालन और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. सीएम योगी ने कहा कि जो भी श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के पास है, वहीं स्नान करे. संगम की ओर जाने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं, वहीं पर स्नान किया जा सकता है. 

कोई परेशानी नहीं, प्रशासन मददगार-श्रद्धालु

दिल्ली से संगम स्नान के लिए पहुंची एक श्रद्धालु ने बताया कि वह एक महीने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं. वह हर दिन स्नान कर रही हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर उन्होंने संगम में पूरी 108 डुबकी लगाई हैं. उन्होंने बताया कि प्रशासन बहुत अच्छी तरह से अपना काम कर रहा है. किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. पुलिस वाले भी मदद कर रहे हैं.वह बुजुर्गों की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं.

साधु-संतों ने शुरू किया स्नान

 वहीं साधु-संतों ने भी संगम में अमृत स्नान शुरू कर दिया है. वहीं सांसद हेमा मालिनी और बाबा रामदेव भी स्नान के लिए पहुंचे.  जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने संगम में स्नान के बाद कहा कि तड़के हुए हादसे के बाद हम सब साधु- संन्यासी स्नान कर रहे हैं. लेकिन हम अपने साथ जुलूस और बैंड बाजा लेकर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने अपील की है कि जिसको जहां जगह मिले स्नान करें, संगम पर आने से बचें.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि हम देख रहे हैं कि भीड़ अब कम हो रही है. हम प्रशासन से बात कर रहे हैं. भीड़ कम होने पर हम स्नान कर सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
पंकज झा
Consulting Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahakumbh2025, Kumbh2025, Prayagraj Mahakumbh 2025, Mauni Amavasya Amrit Snan, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com