विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

नोएडा के अंधविश्वास को योगी ने तोड़ा, जिन्हें कुर्सी जाने का डर सताए उन्हें सीएम बनने का अधिकार नहीं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सीएम योगी ने उस अंधविश्वास को तोड़ दिया जिसकी वजह से यह इलाका मुख्यमंत्री के लिए अछूत बना रहा. मैं इसके लिए योगी जी को हृदय से बधाई देता हूं. 

नोएडा के अंधविश्वास को योगी ने तोड़ा, जिन्हें कुर्सी जाने का डर सताए उन्हें सीएम बनने का अधिकार नहीं : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित किया
  • पीएम मोदी ने वाजपेयी के कामों को भी किया याद
  • 2022 तक पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने की योजना
  • सीएम योगी के काम की तारीफ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: मजेंटा लाइन मेट्रो के उद्घाटन पीएम मोदी नोएडा आने के बाद इन मुख्यमंत्रियों की गई थी कुर्सी, कुछ ने दिखाई हिम्मत तो कई घबराएपीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने दिल्‍ली मेट्रो मजेन्‍टा लाइन का उद्घाटन कर किया सफरमजेंटा लाइन के उद्धाटन के बाद PM मोदी बोले, जब मेरी सरकार आई तो खबर छपती थी लोग दफ्तर समय से आने लगे हैं

यूपी में करीब 35 सालों से एक अंधविश्वास सभी मुख्यमंत्रियों पर हावी था कि जो भी नोएडा आता है उसकी कुर्सी चली जाती है. उत्तर प्रदेश का ये हाइटेक शहर मुख्यमंत्रियों के दर्शन के लिए तरसता रहा. समाजवादी विचारधारा वाले मुख्यमंत्री भी इसी डर से नोएडा नहीं आते थे. दरअसल इस अंधविश्वास के पीछे कई बातें जुड़ी थीं जो इस दावे के पुख्ता करती थीं.

पीएम मोदी ने मजेन्‍टा लाइन का किया उद्घाटन, अब 19 मिनट में नोएडा से दक्षिणी दिल्ली का सफर, 10 खास बातें

बात 1982 की है. उस समय यूपी में विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्‍यमंत्री थें. तत्कालीन यूपी के सीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह नोएडा में वीवी गिरी श्रम संस्थान का उद्घाटन करने आए थे. उसके बाद वह मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था. एक घटना 1988 की है. उस समय यूपी में वीर बहादुर सिंह मुख्‍यमंत्री थें. एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में आए. वहां से उन्होंने कालिंदी कुंज पार्क का उद्घाटन किया था. उसके कुछ माह बाद ही वह मुख्यमंत्री पद से हट गए. एक ऐसी ही घटना नारायण दत्त तिवारी के साथ भी जुड़ी हुई है. वीर बहादुर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद नारायण दत्त तिवारी यूपी के मुख्यमंत्री बने. वह भी नोएडा के सेक्टर 12 स्थित नेहरू पार्क का उद्घाटन करने वर्ष 1989 में आए. उसके कुछ समय बाद वह भी मुख्यमंत्री पद से हट गए.

वीडियो : मजेंटा लाइन मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

साल 1994 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नोएडा के सेक्टर 40 स्थित खेतान पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करने आए. यादव ने मंच से कहा कि मैं इस मिथक को तोड़ कर जाऊंगा कि जो मुख्यमंत्री नोएडा आता है उसकी कुर्सी चली जाती है. उसके कुछ माह बाद ही वह मुख्यमंत्री पद से हट गए. इसके बाद 6 सालों तक कोई सीएम नोएडा नहीं आया. साल 2000 में जब राजनाथ सिंह यूपी के सीएम थे उस समय डीएनडी फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ. उन्‍होंने भी नोएडा आने के बजाय दिल्ली से ही इसका उद्घाटन किया. हालांकि मायावती इस मिथक को तोड़ने में कामयाब रही. वह 2008 नोएडा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने आईं. उसके बाद वह लगातार चार बार नोएडा आईं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com