विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2018

नोएडा में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जयसवाल ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता मंगलवार की रात रामलीला देख कर घर लौट रही थी. रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करके उसे अगवा कर लिया.

नोएडा में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा में एक नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape in Noida) की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार घटना जनपद की जेवर थाना की है. पुलिस (UP Police) ने घटना के सामने आने के बाद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जयसवाल ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता मंगलवार की रात रामलीला देख कर घर लौट रही थी. रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करके उसे अगवा कर लिया. और बाद में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता घटना की शिकायत करने आरोपियों के परिजनों के पास गए थे, लेकिन उन्हें डरा-धमका दिया गया.

यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग से कई बार गैंगरेप, मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता गांव के जानेमाने लोगों में से एक हैं. जयसवाल ने बताया कि किशोरी के पिता ने गुरुवार को इसकी शिकायत पुलिस से की. किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गय है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है. इससे पहले इस साल अगस्त में ही ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में नौकरी दिलाने के बहाने तीन लोगों द्वारा महिला से गैंगरेप और उसकी वीडियो बनाने का मामला सामने आया था. वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने हवस का शिकार बनाया और उसके गहने एवं पैसे लेकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: महिला ने कैब कराई बुक, ड्राइवर के साथी ने किया कथित रेप

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर गांव में रहने वाले सतीश भाटी एवं उसके दो साथियों ने महिला को नौकरी के बहाने 11 अगस्त को खानपुर गांव में बुलाया. आरोप है कि तीनों ने नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया.महिला का आरोप है कि तीनों ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर देंगे.

VIDEO: ग्रेटर नोएडा में गैंगरेप.

एसपी ने बताया था कि पुलिस ने आरोपियों में से एक गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव में किराए पर रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रवि नामक युवक उसको जनपद अलीगढ़ से नोएडा लेकर आया. नोएडा में वह छलेरा गांव में किराए पर मकान लेकर रहने लगा.(इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com