विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2019

नोएडा में गैंगरेप के आरोप में 2 शख्स गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘दोनों ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.’’

नोएडा में गैंगरेप के आरोप में 2 शख्स गिरफ्तार
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

नोएडा में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो कबाड़ियों को थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया, ‘‘सेक्टर आठ में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जब 26 मार्च को सेक्टर 10 स्थित एक कंपनी में काम सीखने जा रही थी तभी फरमान और इनाम नामक दो कबाड़ियों ने उसे अगवा कर जबरन अपनी कार में बैठा लिया.''  थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘दोनों ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.'' उन्होंने बताया कि इसमा मले की शिकायत किशोरी की मां ने दो दिन पहले थाना सेक्टर-20 की पुलिस से की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com