- सांसद आजम खान की हालत चिंताजनक
- मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं आजम खान
- यूपी के रामपुर से सपा सांसद हैं आजम खान
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan) की स्थिति चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है. अस्पताल ने इसकी जानकारी दी. मेदांता अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, आजम (72) के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाये जाने के बाद उनका इससे संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया है. आज भी उनको पांच लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है.
अस्पताल ने बताया कि आजम खान को वॉर्ड में क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है. उनकी तबीयत अभी चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति अभी स्थिर है. उन्हें भी डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है. मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयत्नशील है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोरोना पॉजिटिव आजम खान को ICU में किया गया शिफ्ट, हालत स्थिर
गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को 9 मई को COVID-19 संक्रमण के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
VIDEO: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 1400 बीघा जमीन यूपी सरकार ने जब्त की
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं