विज्ञापन
This Article is From May 31, 2019

माता-पिता के साथ छत पर सो रही थी लड़की, तभी बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा शख्स और फिर...

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

माता-पिता के साथ छत पर सो रही थी लड़की, तभी बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा शख्स और फिर...
प्रतीकात्मक फोटो
  • माता-पिता के साथ छत पर सो रही थी लड़की
  • तभी शख्स ने किशोरी को आग लगा दी
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की घटना
मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के गांव में एक किशोरी पर गांव के ही एक युवक ने कथित रुप से केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. लगभग 80 फीसदी जली किशोरी को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में किशोरी के परिजन ने गांव के ही एक युवक अनुज के खिलाफ तहरीर दी है. तहरीर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. 

दिल्ली: गोली लगने से कराह रहा था शख्स, माता-पिता लगाते रहे मदद की गुहार, लेकिन...


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है. इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार अभी तक की छानबीन में जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दर्ज तहरीर के आधार पर घटना का विवरण देते हुए बताया कि किशोरी बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ घर की छत पर सो रही थी. आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र रामनिवास बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा और किशोरी पर उडे़लकर आग लगा दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार घटना के हर पहलू और मिले साक्ष्यों के साथ आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

पति का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई पत्नी, हर कोई रह गया हैरान


दोनों पक्षों के बीच पहले से मुकदमा चला आ रहा है. इस मामले को भी देखा जा रहा है. अभी जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही कार्रवाई होगी. उधर, थाना दौराला पुलिस प्रभारी रितेश ने बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व किशोरी का भाई आरोपी की बहन को ले गया था. यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है. एसओ ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है. 

VIDEO: बेगूसराय: पहले पूछा नाम और फिर मार दी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Burnt Teenager, Young Girl Burnt, Meerut, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com