केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे.
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के बयान में कहा गया कि चंदौली के सांसद पांडेय की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया.
यह भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चले सीएम योगी आदित्यनाथ, ...तो क्या तैयार करेंगे दूसरा 'अमित शाह'
पांडेय उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे. भाजपा ने बुधवार को घोषणा की थी कि मौर्य आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार होंगे.
VIDEO : केशव प्रसाद मौर्य का बयान
बता दें कि यूपी बीजेपी प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य इस समय राज्य के उपमुख्यमंत्री भी हैं. साथ ही वह विधानपरिषद की सदस्यता के लिए भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है. इसलिए भी मौर्या पर अध्यक्ष पद से हटने का दबाव था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं