विज्ञापन

Kidney Transplant Racket: कानपुर में अफ्रीका की महिला का भी ट्रांसप्लांट, बड़े खुलासे क्या? इन डॉक्टरों की तलाश

Kanpur News: कानपुर 'किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट' का विदेशी कनेक्शन सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई फरार डॉक्टर की गिरफ्तार के लिए उत्तर प्रदेश और एनसीआर में कई जगह लगातार दबिश दी जा रही है.

Kidney Transplant Racket: कानपुर में अफ्रीका की महिला का भी ट्रांसप्लांट, बड़े खुलासे क्या? इन डॉक्टरों की तलाश
Kidney Transplant Racket: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और एनसीआर के कई जिलों तक फैला रेकैट. (एआई इमेज)

Kanpur Kidney Transplant Racket: कानपुर में चल रहे 'किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट' की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, सफेदपोश डॉक्टरों और बिचौलियों का एक खौफनाक नेटवर्क सामने आ रहा है. अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि इस रैकेट के तार सिर्फ कानपुर तक ही नहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और एनसीआर के कई जिलों तक फैला है. इस रैकेट का विदेशी कनेक्शन भी समाने आया है. दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने इसी रैकेट के जरिए ट्रांसप्लांट कराया है.      

पुलिस की टीमें लगातार दे रहीं दबिश 

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, 'किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट' मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन, असली मास्टरमाइंड, रसूखदार डॉक्टर और बड़े नाम अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिन्हें तलाश किया जा रहा है. मेरठ के डॉ. रोहित, डॉ. अली, डॉ. अफजल, डॉ. वैभव मुद्गल और प्रयागराज का नवीन पांडेय की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें सक्रिय है. कानपुर पुलिस की ये टीमें मेरठ, गाजियाबाद, उन्नाव, जालौन और दिल्ली-एनसीआर में लगातार दबिश दे रही हैं. 

कानपुर किडनी रैकेट: मुंबई से बंगाल तक जुड़ रहे तार, NCR के दो सुपर स्‍पेशियलिटी अस्पतालों पर भी संदेह

दक्षिण अफ्रीका की महिला रैकेट के संपर्क में कैसे आई?

कानपुर पुलिस ने हाल ही में एक और ओटी टेक्नीशियन रोहन को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. जांच में 'किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट' के तार विदेश तक फैले होने की बात भी सामने आई है. ऐसे में पुलिस इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि दक्षिण अफ्रीका की महिला आखिर इस रैकेट के संपर्क में कैसे आई, किन हालातों में उसका ट्रांसप्लांट किया गया?

कानपुर किडनी रैकेट: दिल्ली से फ्लाइट से आते थे टेक्निशियन,ठहरते थे लक्जरी होटलों में,फीस थी 50 हजार

महिला की ​मौत की जांच    

इसके अलावा, एक महिला की किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान हुई मौत को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस इसे गैर-इरादतन हत्या और धोखाधड़ी के नजरिए से देख रही है.  'किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट' की जांच में 'आहूजा हॉस्पिटल' ही नहीं, 'मेडी लाइफ' अस्पताल का नाम भी सामने आया है.  स्वास्थ्य विभाग मेडी लाइफ को पहले ही सील कर चुका है. अस्पताल का एक संचालक भी पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है.  

कानपुर किडनी कांडः 80 लाख खर्चने के बाद भी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं पारुल, पूरे शरीर में फैला इंफेक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com