विज्ञापन

कानपुर किडनी कांड का सरगना गिरफ्तार, 12वीं पास रोहित ने फर्जी डॉक्टर बनकर तैयार किया था रैकेट

Kanpur Kidney Scandal: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले आयुष ने गिरोह के डॉक्टरों को साढ़े नौ लाख रुपये में अपनी किडनी बेची, लेकिन इन दलालों ने इसी किडनी को अन्य मरीजों को 60 लाख रुपये में बेच डाली. इस मामला के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

कानपुर किडनी कांड का सरगना गिरफ्तार, 12वीं पास रोहित ने फर्जी डॉक्टर बनकर तैयार किया था रैकेट
कानपुर किडनी कांड का सरगना फर्जी डॉक्टर रोहित गिरफ्तार. (फोटो-NDTV)

Kanpur Kidney Scandal: कानपुर किडनी कांड का सरगना फर्जी डॉक्टर रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 3 दिन पहले पुलिस ने रोहित समेत 3 फर्जी डॉक्टरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. फिलहाल अली और अफजल फरार हैं और दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है. इस प्रकरण में पुलिस अब तक रोहित और डॉक्टर दंपती समेत 10 लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि 11 आरोपियों की तलाश जारी है.

12वीं पास फर्जी डॉ. रोहित दिल्ली-एनसीआर का रहने वाला रहा हैऔर वो आॉपरेशन से पहले एनेस्थीसिया देने का काम करता था. पूरा गिरोह यही संचालित करता था. अफजाल मेरठ के अल्फा अस्पताल में काम करता था. वहीं किडनी के मरीज और बेचने वालों की तलाश की जिम्मेदारी इसी पर थी. इसके अलावा अन्य आरोपी अली ओटी टेक्नीशियन है. 

कैसे हुआ कानपुर किडनी कांड का खुलासा?

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले का खुलासा तब हुआ, जब बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले आयुष ने इसकी शिकायत पुलिस से की. आयुष मेरठ में एमबीए की पढ़ाई करते हैं और वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे. इसी से छूटकारा पाने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेच दी, लेकिन ऑपरेशन के बाद दलालों ने उन्हें सिर्फ साढ़े नौ लाख रुपये थमा दिया. इससे नाराज आयुष ने पुलिस से शिकायत कर दी. 

गिरोह 10 लाख की किडनी 60 लाख रुपये में बेचती थी

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि मुजफ्फरनगर की मरीज पारुल तोमर को किडनी की जरूरत थी. आयुष से साढ़े नौ लाख रुपये में खरीदी गई किडनी को, गिरोह के डॉक्टरों ने पारुल को 60 लाख रुपये में बेची.

विदेशों तक फैला नेटवर्क

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के अनुसार, इस रैकेट के तार सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं थे. शुरुआती जांच में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और नेपाल तक कनेक्शन मिले. बता दें कि गिरोह अब तक विदेशी नागरिक समेत 40‑50 अवैध ट्रांसप्लांट कर चुका है.

ये भी पढ़ें: पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का लगा आरोप: 9 माह की गर्भवती होने पर शादी से मुकरा इंस्पेक्टर, महिला ने दर्ज कराई FIR

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Kidney Scandal, Fake Doctor Rohit Arrested, Kanpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com