विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का लगा आरोप: 9 माह की गर्भवती होने पर शादी से मुकरा इंस्पेक्टर, महिला ने दर्ज कराई FIR

Madhya Pradesh News: 9 महीने की गर्भवती महिला ने पुलिस निरीक्षक के खिलाफ एफआईंआर दर्ज कराई है. महिला ने शिकायत में इंस्पेक्ट पर दुष्कर्म कने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उसके 9 माह की गर्भवती होने पर इंस्पेक्टर शादी करने से मुकर गया.

पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का लगा आरोप: 9 माह की गर्भवती होने पर शादी से मुकरा इंस्पेक्टर, महिला ने दर्ज कराई FIR

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. यहां तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में पदस्थ रूपेश शर्मा नामक निरीक्षक के खिलाफ 9 महीने की गर्भवती महिला ने केस दर्ज कराया है. महिला के शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का ममाला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक रूपेश शर्मा शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वहीं पीड़ित महिला विधवा है और बुटीक चलाती है. महिला 9 महीने की गर्भवती बताई जा रही है. 

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति का पिछले 6 साल पहले मौत हो गई थी. उसका एक बच्चा भी है.  निरीक्षक रूपेश शर्मा से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर निरीक्षक ने शादी का वादा करके नजदीकियां बढ़ाई. रुपेश ने पहली बार 2024 में उसके बुटिक में आकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा. इसी बीच युवती अचानक गर्भवती हो गई, जिसके बाद वो रूपेश पर शादी करने के लिए बोली.

निरीक्षक शादी की बात पर करने लगा टाल-मटोल

पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा कि रुपेश  शादी की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा. जिसके बाद वो परेशान हो गई और उसने रूपेश के परिवार वालों से संपर्क किया, तब पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. 

निरीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

महिला ने पुलिस के बताया कि वो बुटीक चलाती है. वो उसका प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर अनेक ग्रुप से जुड़ी हुई है. ऐसे ही एक ग्रुप से रुपेश से उसकी दोस्ती हुई. युवती निरीक्षक के साथ की एक महिला सब इंस्पेक्टर की दोस्त भी है और वह भी उसके ग्रुप से जुड़ी थी. यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई. निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: LPG से भरी मालगाड़ी में गैस का रिसाव: मचा हड़कंप, 3 घंटे तक चला ऑपरेशन, राजधानी समेत 7 ट्रेनें आउटर पर रोकी गई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com