नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे ट्रक पलटने के बाद लोगों ने लूटी कोल्ड ड्रिंक
- कोल्ड्रिंग से भरे कैंटर पलटने से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लगा था
- इस घटना के बाद पुलिस करीब एक घंटा देरी से पहुंची
- लोग गाड़ी से उतरकर कोल्ड ड्रिंक और कैन की पेटियां लूटकर ले गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
अकसर जब जाम लगता है तो लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जब जाम लगा तो लोग खुश हो गए. ये खुशी हाईवे में पलटे ट्रक के बाद सड़क पर बिखरे कोल्ड ड्रिंक की लूट को लेकर थी.
कार लूटकर भाग रहे लुटेरों का पुलिस ने जीपीएस के जरिये किया पीछा किया, मुठभेड़ में 2 को गोली लगी
ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने रास्ते पर एक तेज रफ्तार एक कोल्ड्रिंग से भरे कैंटर पलटने से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस करीब एक घंटा देरी से पहुंची. मौके पर मौजूद लोगों का यू सड़क पर बिखरे कोल्ड ड्रिंक को देखकर जी ललचा गया और वहां जमकर कोल्ड ड्रिंक लूट का सिलसिला शुरू हो गया.
बदमाशों ने पहले पुलिस को बनाया बंधक, लूट ली गाड़ी, फिर उनकी वर्दी पहन किया लड़की को किडनैप
यही नहीं लूट की ऐसी होड़ लगी कि लोग गाड़ी से उतरे और अपनी गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक की कैन की पेटियां भर ली. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक भारी भीड़ ने कोल्ड ड्रिंक की लूटपाट शुरू कर दी और पुलिस के पहुंचते ही तमाम लोग मौके से फरार हो गए. हालांकि कंटेनर के चालक और परिचालक ने लोगों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ सड़कों पर बिक्री कोल्ड ड्रिंक की केन को लूटपाट करते रहे.
VIDEO: राजधानी दिल्ली में बढ़ रहा अपराध

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं