विज्ञापन

IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे...

IPS अंशिका वर्मा ने ट्रेनिंग की यादें शेयर कीं तो पति IPS केके बिश्नोई ने दिया खास कमेंट. जानिए UP कैडर के भारतीय पुल‍िस सेवा के इस चर्चित आईपीएस कपल की कहानी.

IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे...
ips anshika verma kk bishnoi training instagram post viral

IPS अंश‍िका वर्मा और उनके पत‍ि आईपीएस कृष्ण कुमार (केके) ब‍िश्‍नोई उत्‍तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा के सबसे काब‍िल अफसर और खूबसूरत कपल में से एक हैं. अब जहां अंश‍िका वर्मा ने यूपीएससी क्रैक करने के बाद की अपनी ट्रेन‍िंग वाली यादों को ताजा क‍िया तो केके ब‍िश्‍नोई उनके जज्‍बे को सैल्‍यूट करते नजर आए हैं.

हुआ यूं क‍ि 3 द‍िन पहले आईपीएस अंश‍िका वर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर, ज‍िसमें आईपीएस की ट्रेन‍िंग के दौरान की जंगल में कच्‍चे चूल्‍हे पर चाय बनाते, पानी में सैर करते आद‍ि की भी फोटो शाम‍िल थी. फोटो के साथ अंश‍िका वर्मा ने ल‍िखा- Training days. Blurry photos, distinct memories :).

IPS Anshika Verma Instragram पोस्‍ट का मतलब यह न‍िकाला जा रहा क‍ि आईपीएस बनने के ल‍िए यूपीएससी क्रैक करने के बाद ट्रेनिंग के दिन बेहद कठिन, थका देने वाले और अनुशासन से भरे होते हैं. लेकिन जब वो दौर बीत जाता है, तो वही संघर्ष जीवन की सबसे खूबसूरत और अनमोल यादें बन जाता है. धुंधली तस्वीरें इस बात का प्रतीक हैं कि वक्त बीत गया है, लेकिन उन पलों की भावनाएं आज भी जेहन में उतनी ही ज़िंदा हैं.

आईपीएस अंश‍िका वर्मा की इन ट्रेन‍िंग वालों यादों पर कमेंट और लाइक की बाढ सी आई हुई है. तीन द‍िन में ही इस पोस्‍ट पर 197K, 693 कमेंट, 694 रीपोस्‍ट और 930 बार शेयर क‍िया जा चुका है. कमेंट में लोग न केवल उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनकी सक्‍सेस स्‍टोरी से प्रेरित हो रहे हैं.   

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी

ips anshika verma kk bishnoi

आईपीएस अंश‍िका वर्मा की इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर सबसे शानदार कमेंट उनके पत‍ि आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई ने क‍िया है

पति IPS केके बिश्नोई का खास कमेंट

आईपीएस अंश‍िका वर्मा की इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर सबसे शानदार कमेंट उनके पत‍ि आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई ने क‍िया है. केके ब‍िश्‍नोई ने ल‍िखा क‍ि The more you sweat in training, the less you bleed in combat 🫡. इसका हिंदी में मतलब है क‍ि "ट्रेनिंग में जितना ज़्यादा पसीना बहाओगे, लड़ाई में उतना ही कम खून बहेगा". 

ips anshika verma kk bishnoi

IPS Anshika Verma की ट्रेन‍िंग के दौरान की जंगल में कच्‍चे चूल्‍हे पर चाय बनाते, पानी में सैर करते आद‍ि की भी फोटो शाम‍िल थी

आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई का पत्‍नी आईपीएस अंश‍िका वर्मा की इंस्‍टा पोस्‍ट र सैल्‍यूट वाली इमोजी के साथ कमेंट का भाव यह बयां कर रहा है क‍ि उन्होंने आईपीएस की उस कठिन ट्रेनिंग को बोझ नहीं माना, बल्कि देश और जनता की सुरक्षा के लिए खुद को तैयार करने का जरिया माना. यह 'सेवा और समर्पण' का वो भाव है जो बताता है कि आज वे जिस मुकाम और सुरक्षा के स्तर पर हैं, वह उनकी अतीत की कड़ी मेहनत का नतीजा है.  

यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति KK बिश्नोई के अलावा जेठ-4 ननदें भी अध‍िकारी

ips anshika verma kk bishnoi

ips anshika verma kk bishnoi training instagram post viral

दोनों ने साथ नहीं की ट्रेन‍िंग

बता दें क‍ि आईपीएस अंश‍िका वर्मा और आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई ने ट्रेनिंग एक साथ नहीं की, क्‍योंक‍ि उत्‍तर प्रदेश कैडर में अंश‍िका वर्मा 2021 बैच की अफसर हैं जबक‍ि केके ब‍िश्‍नोई 2018 के आईपीएस हैं. ऐसे में दोनों की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी उत्‍तराखंड (LBSNAA) और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) हैदराबाद में हुई दोनों की ट्रेन‍िंग में करीब 3 साल का अंतर है. 

यह भी पढ़ें- IPS अभिजीत पाटील: लॉरेंस गैंग के लिए काल बना 26 साल का 'सिंघम', 10 माह में नहीं चलने दी एक भी गोली

ips anshika verma kk bishnoi

भारतीय पुल‍िस सेवा के अफसर के रूप में अंश‍िका वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई भले ही उत्‍तर प्रदेश कैडर में सेवाएं दे रहे हैं

अंश‍िका वर्मा प्रयागराज से, केके ब‍िश्‍नोई बाड़मेर से

भारतीय पुल‍िस सेवा के अफसर के रूप में अंश‍िका वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई भले ही एक ही कैडर उत्‍तर प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं, मगर दोनों अलग-अलग स्‍टेट से हैं. अंश‍िका उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं जबकि केके ब‍िश्‍नोई राजस्‍थान के बाड़मेर ज‍िले में धोरीमन्‍ना से हैं. 

अंश‍िका वर्मा-केके ब‍िश्‍नोई की शादी

उत्‍तर प्रदेश कैडर में सबसे चर्चित आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई का जन्‍म 1 जनवरी 1994 और अंश‍िका ब‍िश्‍नोई का जन्‍म 3 जनवरी 1996 को हुआ है. 29 मार्च 2026 को यह आईपीएस जोड़ी व‍िवाह बंधन में बंध गई. राजस्‍थान में ब‍िश्‍नोई समाज के रीत‍ि र‍िवाजों से सम्‍पन्‍न हुई, ज‍िसके वीड‍ियो सोशल मीड‍िया में खूब वायरल हुए.  

यह भी पढ़ें- Success Story: साइबर कैफे चलाने वाले मोइन मंसूरी बने IAS, 3 लाख का लोन लेकर की UPSC की तैयारी

ips anshika verma husband ips kk bishnoi success story officer family

ips anshika verma husband ips kk bishnoi success story officer family

136 क‍िलोमीटर की दूरी पर पोस्टिंग

आईपीएस पति-पत्‍नी की यह जोड़ी इस समय पुल‍िस अधीक्षक व सहायक पुल‍िस अधीक्षक पद की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभा रही हैं. केके ब‍िश्‍नोई 10 स‍ितंबर 2024 से संभल SP हैं जबक‍ि अंश‍िका वर्मा एएसपी (साउथ) बरेली पद पर 19 मार्च 2025 से सेवाएं दे रही हैं. यूपीएससी 2020 में अंश‍िका वर्मा ने AIR 136 हास‍िल की थी. वहीं, यूपीएससी 2017 में कृष्ण कुमार (केके) ब‍िश्‍नोई को अख‍िल भारतीय स्‍तर पर 174वीं रैंक म‍िली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, UP Police, Anshika Verma, KK Bishnoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com