विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2017

मथुरा : हैड कांस्टेबल ने सिपाही के सिर पर मारा घूंसा, हुआ निलंबित

मथुरा : हैड कांस्टेबल ने सिपाही के सिर पर मारा घूंसा, हुआ निलंबित
प्रतीकात्मक चित्र
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक हैड कांस्टेबल ने बंदियों की पेशी के दौरान किसी बात पर नाराज होकर अपने साथ ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही के सिर पर घूंसा मार दिया, जिससे सिपाही के सिर से खून निकलने लगा. कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एचसीपी नेपाल सिंह व सिपाही सुरेंद्र कुमार एक बंदी को अदालत में पेशी कराने के लिए लाए थे. शाम को जब वे वापस जा रहे थे तभी किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया.
सुरेंद्र ने शिकायत कर बताया है कि एचसीपी नेपाल सिंह ने उसे बिना बात पीटना शुरु कर दिया और एक जोरदार घूंसा उसके मुंह पर ऊपर की ओर मारा. इस दौरान हेड कांस्टेबल के हाथ की अंगूठी से उसे चोट लग गई और खून भी बहने लगा.

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने हैड कांस्टेबल को निलंबित कर घटना की जांच सीओ (पुलिस लाइन) सुरेंद्र यादव को सौंप दी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com