विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, दुर्लभ प्रजाति का कीमती सांप बरामद

दुर्लभ प्रजाति का सेंडबोआ सांपा बरामद किया है. सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, दुर्लभ प्रजाति का कीमती सांप बरामद
फाइल फोटो
  • तस्करों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दफाश
  • तस्कर के पास से दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर वन विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त दल ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले अन्तरराष्ट्रीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर इसके पास से दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद किया है. प्रभागीय वन अधिकारी करण सिंह गौतम ने आज यहां बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने एसएसबी के सहयोग से कल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या 633/2 के पास सोहेलवा वन क्षेत्र में मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली. इस दौरान उन्होंने डिब्बे में छुपाकर रखे गया दुर्लभ प्रजाति का सेंडबोआ सांपा बरामद किया.

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ हवाईअड्डे से 10 माह में 90 लाख रुपये का सोना जब्त

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वन्यजीव तस्कर घनश्याम गुप्ता (38) नेपाल के पुरैना बाँके जिला का रहने वाला है. बरामद सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इस सांप को नेपाल ले जाया जा रहा था. गौतम ने बताया कि सांप को लखनऊ के चिड़ियाघर में भेजा जा रहा है.

Video : तस्करी लाई जा रही ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com