प्रतीकात्मक तस्वीर.
- यूपीडा ने एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली की तैयारी पूरी कर ली है
- नवंबर या दिसंबर से एक्सप्रेस वे पर टोल वसूला जाएगा
- अखिलेश यादव ने नवंबर, 2016 में एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों से जल्द ही टोल टैक्स वसूला जाएगा. अधिकारियों की मानें तो यूपी एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की तैयारी पूरी कर ली है. प्रमुख सचिव सूचना और यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार नवंबर या दिसंबर से आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल वसूलने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें : बिना टोल दिए गुजरा अखिलेश यादव का काफिला; मानी गलती, करेंगे भरपाई
कमर्शियल जोन के तौर पर विकसित होगा
इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि पहले तीन महीने के लिए यूपीडा टेम्पररी बेसिस पर टोल वसूले या फिर टेंडर के जरिए पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाए. अवस्थी ने कहा कि आगरा एक्सप्रेस वे पर उद्योग की भी संभावना बहुत है. इसलिए अथॉरिटी ने फैसला किया है कि एक्सप्रेस वे के आस-पास के क्षेत्रों को कमर्शियल जोन के तौर पर विकसित किया जाएगा.
VIDEO: शहाबुद्दीन का खौफ, टोल टैक्स भरे बगैर काफिला गुज़रा
नवंबर 2016 में हुआ था उद्घाटन
अखिलेश यादव ने 21 नवंबर, 2016 को आगरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. इस एक्सप्रेसवे पर अभी भी आधारभूत सुविधाओं का आभाव है, लेकिन अब यूपीडा की ओर से एडवांस्ड ट्रैफि क मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 50 सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं