फाइल फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की अनुमान है. उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा. दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी जिससे ठंड बढ़ने का अनुमान है. दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है.
UPPCL ने निकाली ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूतमन तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
वीडियो : दिल्ली में हर साल बढ़ जाता है प्रदूषण
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं