प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ:
देश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. ऐसे में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. बाढ़ ने बलरामपुर जिले में भारी तबाही मचा रखी है. पिछले 36 घंटों से हो रही लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण सैकड़ों गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. हजारों घर पानी से घिर गए हैं और करीब 2 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गयी है. लोग घरों को छोड़कर सड़क पर आ गए हैं.
राप्ती नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर करीब 5 फुट ऊपर पहुंच गया है. बलरामपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेल्हा डीप पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन ठप हो गया है और वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग गई है. बाढ़ का पानी शहर के कई इलाकों में भी भर गया है. बाढ़ से मचे हाहाकार से निपटने के लिये डीएम ने NDRF और PAC को बुला लिया है. बाढ़ से प्रभावित लोग शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं. लोगों की सहायता और बचाव के लिये NDRF और PAC के जवान जुट भी गए हैं.
यह भी पढ़ें : बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, नीतीश ने पीएम मोदी से मांगी सहायता- 10 खास बातें
उधर राज्य के गोंडा में आयी भीषण बाढ़ के चलते जिले के 40 गांव में पानी भर गया है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करनैलगंज तहसील के बाढ़ राहत शिविर पर पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि दी. वहीं राहत सामग्री भी बांटी गई.
VIDEO : पिथौरागढ़ में बादल फटा
योगी आदित्यनाथ सुरक्षा घेरा तोड़ जनता के बीच भी पहुंच गए और बाढ़ पीड़ितों से मिले जहां पर उन्होंने लोगों से बचाव कार्य और राहत कार्य के बारे जानकारी ली.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं