विज्ञापन

मेरी क्या गलती थी... यूपी में जाति पूछकर युवक की पिटाई, आहत छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Student Commits Suicide:आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने जाति पूछकर उसे बेरहमी से पीटा और उस पर एक युवती को परेशान करने का आरोप लगाया. इसी से आहत और परेशान होकर छात्र ने सुसाइड कर लिया. मृतक ने सुसाइड नोट में मारपीट, बेइज्जती व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाया है.

मेरी क्या गलती थी... यूपी में जाति पूछकर युवक की पिटाई, आहत छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
छात्र ने सुसाइड नोट में मारपीट, बेइज्जती व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप.

Firozabad Student Commits Suicide: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नंगला विलोटिया गांव में एक दलित छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के पास से मिले कथित सुसाइड नोट में दो युवकों पर मारपीट, बेइज्जती और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार, युवक एक युवती का पता पूछने के सिलसिले में एक घर तक गया था.

युवक के साथ मारपीट की गई

आरोप है कि उसी शाम दो युवक उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए, जहां उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई. परिवार का दावा है कि पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसके हाथ की हड्डी तक टूट गई. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन चेक किया और उससे कुछ सामग्री डिलीट कराई.

Latest and Breaking News on NDTV

युवक ने सुसाइट नोट में ये लिखा

बताया जा रहा है कि युवक ने अपने सुसाइड नोट में बेइज्जती, दबाव और मानसिक उत्पीड़न का जिक्र किया है. परिजनों का कहना है कि इसी अपमान, डर और तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया. घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. सुसाइड नोट की सत्यता की फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पर कितना और किस प्रकार का दबाव था और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

मृतक के दोस्त ने क्या कहा?

मृतक के दोस्त का कहना है आरएम लाइब्रेरी के दो लड़के आए और उसे बाहर चलने के लिए कहा. फिर वो राजकीय विद्यालय के पास लेकर गए. वहां जाकर उससे पूछते हैं कि तेरी जाति क्या है? जब उसने बताया कि वह जाटव है... इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसका फोन, ईयर बड्स भी तोड़ दिए. इतना ही नहीं उसपर लड़की छेड़ने के आरोप लगाए. उन्होंने आगे बताया कि डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आज के बाद ये लाइब्रेरी नहीं आएगा...

शिकोहबाद सीओ अमरेश कुमार ने बताया 17 मई की सुबह 8 बजें 112  के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम नगला बिटोलिया के अतीक कुमार (17 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर ली. उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए कब्जे में ले लिया. साथ ही मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें: MP के इस अस्पताल में मौत का खेल! फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर कर रहे थे इलाज, पुलिस ने तीन डॉक्टरों को किया गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com