बैंक कतार में लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर वायरल हो गया था
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बैंक के सामने कतार में खड़े लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां के पुलिस अधीक्षक और संबद्ध थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.
सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राम किशोर और किशुनपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव को मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है.
किशुनपुर में एक बैंक के सामने कतार में खड़े लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई.
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ही उक्त पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम लोगों की मदद करना है जो नोटबंदी के कारण पहले ही परेशान हैं. लोगों पर लाठीचार्ज करना अच्छी बात नहीं है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फतेहपुर, पुलिस लाठीचार्ज, बैंक कतार, उत्तर प्रदेश, पुलिसकर्मी सस्पेंड, अखिलेश यादव, Fatehpur, Police Lathicharge, Bank Queue, Uttar Pradesh, Police Officer Suspended, Akhilesh Yadav