विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

लखनऊ कोर्ट में विस्फोट, दो वकील जख्मी, 2 जिंदा बम बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कचहरी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वकील पर बम से हमला किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने वकील संजीव लोधी पर बमों से हमला किया.

लखनऊ कोर्ट में विस्फोट, दो वकील जख्मी, 2 जिंदा बम बरामद
पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कचहरी परिसर में देसी बम वकील संजीव लोधी के चैम्बर पर फेंका गया. संजीव लोधी ने इस वारदात के पीछे अन्य वकील जीतू यादव का हाथ होने की बात कही है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कचहरी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वकील पर बम से हमला किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने वकील संजीव लोधी पर बमों से हमला किया. उनमें से एक बम फटा जबकि बाकी दो में धमाका नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. मामले की जांच कर रही है.

इस बीच, वकील संजीव लोधी ने बताया कि उन्होंने कुछ न्यायिक अधिकारियों की उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी. इसे लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव, सुधीर यादव और अन्नू यादव उन्हें शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे थे.

लोधी का आरोप है कि गुरुवार को एजाज और आजम तथा करीब 10 अन्य लोग आये और उन पर बम से हमला कर दिया. उनमें से एक बम फटा. बाकी दो नहीं फटे. वारदात के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गये. उन्होंने बताया कि उनके साथ—साथ वकील श्यामसुंदर और प्रमोद लोधी को भी मामूली चोटें आयी हैं. लोधी ने मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com