विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

नोएडा: बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों से लूटपाट कर मारी गोली, एक की मौत, एक घायल

नोएडा सेक्टर-71 की रेड लाइट पर देर रात करीब 2 बजे लूटपाट की घटना से हड़कंप मच गया है.

नोएडा: बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों से लूटपाट कर मारी गोली, एक की मौत, एक घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों से लूटपाट कर मारी गोली
  • इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है
  • यह घटना नोएडा के सेक्टर-71 में घटी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: नोएडा सेक्टर-71 की रेड लाइट पर देर रात करीब 2 बजे लूटपाट की घटना से हड़कंप मच गया है. यहां दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे विकी गुप्ता और श्रीनिवास प्रजापति के साथ लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने विकी गुप्ता को गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गए. गोली लगने से घायल विकी ने इसकी सूचना 100 नंबर डायल कर पुलिस और अपने परिजनों को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विकी को ओम अस्पताल में भर्ती कराया. 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : डकैतों ने बंदूक की नोक पर लूट लिए 63 लाख रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद

विकी ने पुलिस और परिजनों को बताया कि जब बदमाश उनके साथ लूटपाट कर रहे थे, उस समय श्रीनिवास पैसे बचाने के लिए बाइक से उतरकर भाग गया था. परिजनों ने उसकी तलाश के लिए पुलिस से अनुरोध किया. पुलिस एक घण्टे तक टाल मटोल करती रही. लेकिन पीड़ित परिजनों ने खुद ही श्रीनिवास की तलाश शुरू कर दी. तलाश करने पर श्रीनिवास पास ही सर्विस लेन मे घायल अवस्था में मिला. 

VIDEO: हरियाणा में दो महिला कर्मचारियों ने बैंक लूटने आए बदमाशों के छुड़ाए छक्के
घायल अवस्था में श्रीनिवास को पहले जिला अस्पताल में ले जाया, लेकिन उसकी गम्भीर अवस्था को देखते हुए कैलाश अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन कैलाश अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com