यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए गोंडा के प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और करनैलगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गोंडा के प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी केपी द्विवेदी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत प्रताप को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. गोंडा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान योगी के संज्ञान में आया कि पशुधन प्रसार अधिकारी द्विवेदी बाढ़ ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें : यूपी के बलरामपुर और गोंडा में बाढ़ से आई मुसीबत, 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश
इसी प्रकार बाढ़ राहत केंद्र भटपुरा में तैनात डॉ अजीत प्रताप के बारे में शिकायतें मिलीं कि वह भी अक्सर गायब रहते हैं. प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह के बारे में बताया गया कि वह 2 अगस्त से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के निलंबन का निर्णय लिया.
मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर गोंडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आभा आशुतोष को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर करने के निर्देश दिए. पशुओं की चारा व्यवस्था में ढिलाई बरते जाने के कारण उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चंद्र जायसवाल को चेतावनी देने के निर्देश दिए. योगी ने बाराबंकी में बाढ़ संबंधी ड्यूटी में शिथिलता बरतने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ लईक अहमद, डॉ वीके सिंह तथा डॉ धर्मेंद्र राय को कठोर चेतावनी दिए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बहराइच जनपद के पशुधन अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता तथा आपूर्ति निरीक्षक साहब लाल यादव को भी कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं.
VIDEO : बाढ़ ने किसानों को किया बेहाल
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि वे अपने दायित्वों का जनहित में निष्ठापूर्वक निर्वहन करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं