उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान.
- सीएम योगी ने लोगों के जिम्मेदारियों से भागने पर किया कमेंट
- बच्चों का उदाहरण देकर सीएम योगी ने कही अपनी बात
- गोरखपुर में बच्चों की मौत पर उठ रहे हैं सवाल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के कार्यक्रम में लोगों के जिम्मेदारियों से भागने की आदत पर तंज कसा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम योगी ने कहा, मुझे लगता है कहीं ऐसा ना हो कि लोग अपने बच्चों के दो साल के होते ही सरकार के भरोसे छोड़ दें, सरकार उनका पालन पोषण करे.' मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम में समझाने की कोशिश कर रहे थे लोग अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं. लोगों की आदत होती है कि हर काम के लिए सरकार के भरोसे रहते हैं. योगी ने कहा, 'मीडिया कहती है कि फलानी जगह कूड़ा पड़ा है. हमलोग मानते हैं कि सरकार की जिम्मेदारी है. लगता है हम सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं.'
ये भी पढ़ें: जांच रिपोर्ट में दावा- केवल ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई गोरखपुर में 33 बच्चों की मौत: सूत्र
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार ने 1000 करोड़ रुपए स्टार्टअप फंड के लिए आवंटित किए हैं. सिडबी (SIDBI) के साथ मिलकर 15 सितंबर से इस योजना की शुरुआत की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में मदद मिलेगी.
VIDEO:ईद के दिन सड़कों पर नमाज नहीं रोक सकता, तो थानों में जन्माष्टमी पर रोक क्यों लगाएं : योगी
मालूम हो कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. 10-11 अगस्त को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही 33 बच्चों की मौत हो गई थी. मंगलवार को खबर आई की 48 घंटे के भीतर इस अस्पताल में ही 36 बच्चों की मौत हो गई. इन मौतों को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं