विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

यूपी के महाराजगंज में सरकारी स्कूल में पका मांस, प्रधानाध्यापक समेत दो निलंबित

मामले की जांच में स्कूल के प्रधानाध्यापक गौरी शंकर पटेल और शिक्षक चंद्रभान प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये गये हैं. लिहाजा दोनों को निलंबित कर दिया गया है.

यूपी के महाराजगंज में सरकारी स्कूल में पका मांस, प्रधानाध्यापक समेत दो निलंबित
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के एक सरकारी स्कूल में मांस पकाने के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक को शुक्रवार को निलम्बित कर दिया गया. जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि महराजगंज नगर क्षेत्र के लखिमा थरुवा जूनियर हाईस्कूल परिसर में दो-तीन दिन पहले मांस (चिकन) पकाये जाने की शिकायत मिली थी.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच में स्कूल के प्रधानाध्यापक गौरी शंकर पटेल और शिक्षक चंद्रभान प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये गये हैं. लिहाजा दोनों को निलंबित कर दिया गया है. शुक्ला ने बताया कि खण्ड शिक्षाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करके 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com