विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

अखिलेश यादव सरकार में हुई यूपीपीएससी के माध्यम से हुई भर्तियों की जांच करेगी CBI

नियुक्तियों की जांच के लिए योगी सरकार ने केंद्र सरकार से सिफारिश की थी, जिस पर सीबीआई ने स्वीकृति दे दी है. जल्द ही इस मामले में सीबीआई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करेगी.

अखिलेश यादव सरकार में हुई यूपीपीएससी के माध्यम से हुई भर्तियों की जांच करेगी CBI
इससे संबंधित लगभग 700 मामले विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े हैं.
लखनऊ: पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के माध्यम से हुई 20 हजार भर्तियों की जांच सीबीआई करेगी. नियुक्तियों की जांच के लिए योगी सरकार ने केंद्र सरकार से सिफारिश की थी, जिस पर सीबीआई ने स्वीकृति दे दी है. जल्द ही इस मामले में सीबीआई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करेगी. सीबीआई जांच के दायरे में सपा शासनकाल में 31 मार्च 2012 से लेकर 31 मार्च 2017 के बीच हुई लगभग 20 हजार भर्तियां होंगी, जिसमें पीसीएस से लेकर डॉक्टर और इंजीनियर तक के पद शामिल है. 

यूपी निकाय चुनाव : बीवी की जीत का जश्न मना रहे सपा नेता को मिठाई में खिलाया जहर ! अस्पताल में भर्ती 

आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर इन भर्तियों को अंजाम दिया गया. परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मनमानी की गई और डॉक्टर व इंजीनियरों की भर्ती में भी खेल किया गया. इससे संबंधित लगभग 700 मामले विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े हैं. इन सबको देखते हुए सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.

वीडियो : क्या चाहते हैं अयोध्या के युवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीएससी की जांच के लिए कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराया था, जिसके बाद अगस्त में गृह विभाग ने केंद्र सरकार को भेज दिया था. सीबीआई ने अब प्रदेश सरकार को यह जांच शुरू करने की जानकारी दी है.

इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com