ब्राइटलैंड स्कूल मामले में आरोपी छात्रा ने कहा कि मुझे इस केस में फंसाया जा रहा है
- मेरा और उस बच्चे का कभी आमना-सामना नहीं हुआ है
- बच्चे को मेरे सामने लाने से पहले मेरी फोटो उसे दिखाई गई.
- इस मामले की पूरी पड़ताल होनी चाहिए ताकि असली आरोपी पकड़ में आ सके.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में पहली कक्षा के छात्र पर हमला करने का आरोप जिस छात्रा पर लगा था उसका कहना है कि मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है. आरोपी छात्रा का कहना है कि छात्रा का आरोप है कि कुछ शिक्षकों की, मेरे माता-पिता और मेरे साथ कुछ बहस हुई थी और मुझे संदेह है कि उसके चलते मुझे फंसाया जा रहा है. इतना ही नहीं छात्रा ने कहा कि मैं कभी उस बच्चे से मिली भी नहीं हूं. पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया था क्योंकि स्कूल में नियमों की अऩदेखी कई गई.
छात्र ने तेजधार हथियार से किया अध्यापक पर हमला, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
ब्राइटलैंड स्कूल की आरोपी छात्रा का कहना है कि मेरा और उस बच्चे का कभी आमना-सामना नहीं हुआ है. बच्चे को मेरे सामने लाने से पहले मेरी फोटो उसे दिखाई गई. मुझे स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि बच्चे ने उसे पहचान लिया है. उसने कहा कि नवंबर से मेरे छोटे बाल है लेकिन बच्चे ने मेरी पुरानी फोटो में पहचान जिसमें मेरे बड़े बाल हैं.
आरोपी लड़की का कहना है कि मैं चाहती हूं कि इस मामले की पूरी पड़ताल होनी चाहिए ताकि असली आरोपी पकड़ में आ सके. अगर मैं निर्दोष हूं तो मुझे मुक्त कर देना चाहिए और मुझे पता है मैं निर्दोष हूं.
स्कूली छात्र ने लड़की पर ब्लेड से हमला करने के बाद की खुदकुशी की कोशिश, वजह थी...
इस मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया था क्योंकि स्कूल में नियमों की अऩदेखी कई गई. जहां-जहां पर नियमों के मुताबिक कैमरे होने चाहिए वहां पर नहीं लगाए गए हैं. साथ ही स्कूल के स्टॉफ का प्रबंधन भी ठीक नहीं पाया गया. इतना ही नहीं, बड़ी वारदात के बाद इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई. यह बहुत बड़ी लापरवाही थी.
VIDEO: छुट्टी के लिए एक छात्रा ने छात्र को मारा चाकू!
लखनऊ के इस इंटर कॉलेज में पहली क्लास में पढ़ने वाला बच्चा वॉशरूम में ज़ख़्मी हालत में मिला था. बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज़ के ज़ख़्म मिले. बच्चे का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म में कोई लड़की उसे खींचकर बाथरूम ले गई और वहां पहले वाइपर और फिर नुकीली चीज़ से मारा. बच्चे का कहना है कि लड़की बोल रही थी कि उसे मारने से स्कूल में छुट्टी हो जाएगी.
There had been some arguments between some teachers, my father and me. I suspect that is a reason I am being framed.: Brightland School's student accused of attacking a Student of Class 1 of the school with knife. #Lucknow pic.twitter.com/ReD750gZv4
— ANI UP (@ANINewsUP) January 22, 2018
छात्र ने तेजधार हथियार से किया अध्यापक पर हमला, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
ब्राइटलैंड स्कूल की आरोपी छात्रा का कहना है कि मेरा और उस बच्चे का कभी आमना-सामना नहीं हुआ है. बच्चे को मेरे सामने लाने से पहले मेरी फोटो उसे दिखाई गई. मुझे स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि बच्चे ने उसे पहचान लिया है. उसने कहा कि नवंबर से मेरे छोटे बाल है लेकिन बच्चे ने मेरी पुरानी फोटो में पहचान जिसमें मेरे बड़े बाल हैं.
आरोपी लड़की का कहना है कि मैं चाहती हूं कि इस मामले की पूरी पड़ताल होनी चाहिए ताकि असली आरोपी पकड़ में आ सके. अगर मैं निर्दोष हूं तो मुझे मुक्त कर देना चाहिए और मुझे पता है मैं निर्दोष हूं.
स्कूली छात्र ने लड़की पर ब्लेड से हमला करने के बाद की खुदकुशी की कोशिश, वजह थी...
इस मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया था क्योंकि स्कूल में नियमों की अऩदेखी कई गई. जहां-जहां पर नियमों के मुताबिक कैमरे होने चाहिए वहां पर नहीं लगाए गए हैं. साथ ही स्कूल के स्टॉफ का प्रबंधन भी ठीक नहीं पाया गया. इतना ही नहीं, बड़ी वारदात के बाद इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई. यह बहुत बड़ी लापरवाही थी.
VIDEO: छुट्टी के लिए एक छात्रा ने छात्र को मारा चाकू!
लखनऊ के इस इंटर कॉलेज में पहली क्लास में पढ़ने वाला बच्चा वॉशरूम में ज़ख़्मी हालत में मिला था. बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज़ के ज़ख़्म मिले. बच्चे का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म में कोई लड़की उसे खींचकर बाथरूम ले गई और वहां पहले वाइपर और फिर नुकीली चीज़ से मारा. बच्चे का कहना है कि लड़की बोल रही थी कि उसे मारने से स्कूल में छुट्टी हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं