यूपी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को अनिवार्य कर दिया था (फाइल फोटो)
- योगी सरकार ने मदरसों में झंडा फहराने का दिया था निर्देश
- झंडा फहराने की पुलिसकर्मियों ने की थी वीडियोग्राफी
- इस फरमान की हो रही है समीक्षा, जांचे जा रहे हैं वीडियो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बरेली:
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का फरमान जारी किया था. तिरंगा फहराने की वीडियोग्राफी भी कराए जाने की बात कही गई थी. अब इस फरमान की समीक्षा की जा रही है. उधर, बरेली के मंडलायुक्त ने कहा है कि जिन मदरसों में सरकार के निर्देश का पालन नहीं किया गया उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: मदरसों में झंडारोहण : उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का मिलाजुला असर!
जिले के मदरसों में झंडा फहराये जाने और राष्ट्रगान गाये जाने के स्थानीय प्रशासन के दावों के बीच बरेली के मंडलायुक्त पीवी जगमोहन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराये जाने के आदेश को जिसने नहीं माना होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन पर रासुका (एनएसए) भी लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बरेली के काजी ने मदरसों से कहा- 15 अगस्त मनाएं तो सही लेकिन 'राष्ट्रगान न गाएं'...
मंडलायुक्त ने कहा कि अगर किसी मदरसे के बारे में ऐसी शिकायत मिली कि उसने सरकार का आदेश न मानते हुए झंडा नहीं फहराया होगा और राष्ट्रगान नहीं गाया होगा तो इसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होगी.
VIDEO: उत्तर प्रदेश के मदरसों की देशभक्ति का टेस्ट
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह तुरंत उन मदरसों की सूची सौंपे जहां राष्ट्रगान नहीं गाया गया. इस मामले में अगर जनता की तरफ से कोई शिकायत मिली तो उसकी भी जांच की जाएगी. प्रशासन का दावा है कि शहर काजी के मदरसे को छोड़कर सभी मदरसों ने सरकार के आदेश को माना, लेकिन अपुष्ट खबरों के अनुसार कुछ मदरसों में राष्ट्रगान के बजाय 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा' गाया गया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं