विज्ञापन

पुलिस देख विफर पड़ी आजम खान की पत्नी, जौहर यूनिवर्सिटी को मिले नोटिस पर कहा-15 दिन का है समय है

Azam Khan Jauhar University: यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को लेकर नोटिस जारी हुआ है. इस बीच उनकी पत्नी डॉक्टर ताजीन फातिमा यूनिवर्सिटी पहुंची हैं.

पुलिस देख विफर पड़ी आजम खान की पत्नी, जौहर यूनिवर्सिटी को मिले नोटिस पर कहा-15 दिन का है समय है
आजम खान की पत्नी पहुंची जौहर यूनिवर्सिटी
रामपुर:

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान की यूनिवर्सिटी परिसर को लेकर नया मामला सामने आया है. रामपुर जिला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी परिसर के 38 भवनों को अवैध घोषित कर इन्हें ध्वस्त करने का प्रशासनिक आदेश दिया है. जिससे रामपुर का सियासी पारा गर्मा गया है. इस बीच गुरुवार को आजम खान की पत्नी और पूर्व विधायक डॉक्टर तंजीन फातिमा जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची जहां उन्होंने कहा कि उनके पास 15 दिन का समय है. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यूनिवर्सिटी से बाहर करवा दिया. 

तंजीन फातिमा पहुंची यूनिवर्सिटी

हमारे पास कोर्ट का स्पष्ट आदेश है, जिसमें हमें 15 दिन का समय दिया गया है. ऐसे में पुलिस और प्रशासन इस तरह जबरन यूनिवर्सिटी के अंदर नहीं बैठ सकते. यह पूरी कार्रवाई द्वेष भावना के तहत की जा रही है. उन्होंने परिसर के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों से बाहर जाने को कहा. वहीं अचानक उनके जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचने से रामपुर में एकदम से सियासी हलचल बढ़ गई है. उनके साथ उनका स्टॉफ भी मौजूद था. वह यूनिवर्सिटी के परिसर में अपने ऑफिस में पहुंची. इस दौरान उन्होंने मीडिया से केवल इतना कहा कि फिलहाल 38 इमारतों को लेकर जो नोटिस आया है, उसमें अभी उनके पास समय है. 

ये भी पढ़ेंः कैसे खत्म हुआ आजम खान का दबदबा? कभी पुलिस खोजती थी भैंस, अब ड्रीम प्रोजेक्ट पर चलेगा बुलडोजर

38 भवनों को मिला है नोटिस 

दरअसल,  रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को परिसर में अनधिकृत निर्माण के लिए गिराने का नोटिस भेजा है. प्रशासन के मुताबिक यूनिवर्सिटी परिसर में बनीं कुल 40 इमारतों में से 38 भवनों का नक्शा पास नहीं कराया गया था. ऐसे में इन सभी भवनों को पूरी तरह से अवैध घोषित किया गया है. रामपुर जिला मजिस्ट्रेट ने इन्हें हटाने या ध्वस्त करने के लिए 15 दिन का समय दिया है. ऐसे में इस आदेश को लेकर फिलहाल रामपुर का सियासी पारा गर्माता दिख रहा है. 

बता दें कि पूर्व मंत्री आजम खान उनकी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी के जौहर ट्रस्ट से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल आजम खान की बहन निकहत अफलाक इस ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाल रही है. हालांकि डॉ. तंजीन फातिमा के अचानक से यूनिवर्सिटी पहुंचने से यह तय है कि मामला फिलहाल और आगे बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ेंः रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan News, Azam Khan Wife Tanzeen Fatima, Jauhar University, Jauhar University Azam Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com