विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दो गुटों में झड़प, युवक की गोली मारकर हत्या, दो अन्य घायल

कासगंज में भड़की हिंसा की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में दो समूहों के बीच झड़प का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दो गुटों में झड़प, युवक की गोली मारकर हत्या, दो अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • अमेठी में दो समूहों में हिंसक झड़प.
  • इस झड़प में एक की मौत हो गई और दो घायल बताए जा रहे हैं.
  • इलाके में तनाव का माहौल है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमेठी: कासगंज में भड़की हिंसा की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में दो समूहों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. अमेठी में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोलीमार हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. 

पुलिस ने बताया कि जगदीशपुर बाजार में एक बैंक के निकट अशफाक पुत्र अंसार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं. गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी. घटना के बाद जिला अधिकारी शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक केके गहलोत मौके पर पहुंच गए. 

VIDEO: कासगंज हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट (इनपुट भाषा )

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com