प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में शनिवार रात आलापुर थाना क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा विखंडित कर दी. प्रतिमा तोड़े जाने के बाद तनाव व्यापत हो गया. अधिकारियों के साथ-साथ बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे.
यह घटना आलापुर थाना क्षेत्र के चूहड़पुर विमावल गांव में देर रात्रि हुई. गांव के राम जतन रविवार सुबह अंबेडकर पार्क गए तो उन्होंने विखंडित प्रतिमा देखी. प्रतिमा का सिर और एक हाथ टूटा था. राम जतन ने गांव में जा कर इसकी सूचना दी तो आक्रोश भड़क उठा. सूचना पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त भी पहुंचे और उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया.
पढ़ें: अंबेडकर, रविदास, कबीरदास के जरिए दलितों तक पहुंच बनाएगी सरकार
VIDEO : अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाने से रोकने पर दलित युवक की पिटाई
एक घंटे के अंदर भारी पुलिस बल के साथ उच्च अधिकारी चूहड़पुर विमावल पहुंच गए. गांव के लोग आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे. ग्रामीणों को शांत करने के लिए अधिकारियों ने नई प्रतिमा मंगवाने के लिए पुलिस के साथ गांव के पांच लोगों को भेज दिया. गांव के राम जतन ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर आलापुर पुलिस को दी है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं