विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, 'UP में न तो कानून बचा है न व्यवस्था'

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता बहुत डरी-सहमी है, प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा.

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, 'UP में न तो कानून बचा है न व्यवस्था'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)
  • अखिलेश ने मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या पर साधा निशाना
  • पूर्व सीएम ने कहा - यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था
  • बोले - हर तरफ दहशत का माहौल है, जनता डरी-सहमी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई हत्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था, हर तरफ दहशत का माहौल है. सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता बहुत डरी-सहमी है, प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा.

यह भी पढ़ें :  जब प्रशासन की नाक के नीचे हुई जेलों में गैंगवार और गई कैदियों की जान, ये हैं 5 चर्चित मामले
 
अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट में लिखा है, 'आज यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था. हर तरफ दहशत का वातावरण है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह जेल में भी हत्याएं कर रहे हैं. ये सरकार की विफलता है.'

यह भी पढ़ें : 20 साल में 40 हत्याओं के आरोपी मुन्ना बजरंगी को एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने मारी थीं 11 गोलियां, 10 बड़ी बातें

उधर, यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि सपा सरकार की तुलना में प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है और प्रदेश भर में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. सिंह ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेलर, डिप्टी जेलर, हैड वार्डन और वार्डन को निलंबित कर दिया है तथा मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं, जल्द ही इस घटना की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा.

VIDEO : डॉन मुन्ना बजरंगी की जेल में गोली मारकर हत्या


बता दें कि सोमवार को बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई. कभी वह मुख्तार अंसारी का करीबी था. कभी पूर्वांचल में खौफ और गैंगवार का सबसे बड़ा पर्याय रहा मुन्ना बजरंगी बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल में बंद था. उस पर हत्या और लूट के दर्जनों मुकदमें दर्ज थे.
 
कुछ दिन पहले ही मुन्ना की पत्नी ने एसटीएफ पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी कि उनके पति की जान को खतरा है. उधर, बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने अपने पति की हत्या के लिए धनंजय सिंह और मनोज सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया है.

(इनपुट : एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com