विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 99, उफान पर हैं राप्ती-घाघरा सहित कई नदियां

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से विभिन्न जिलो में सात और लोगों की मौत हुई है.  इस तरह प्रदेश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या अब 99 पहुंच गयी है.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 99, उफान पर हैं राप्ती-घाघरा सहित कई नदियां
फाइल फोटो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बाढ़ से विभिन्न जिलो में सात और लोगों की मौत हुई है.  इस तरह प्रदेश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या अब 99 पहुंच गयी है. राहत आयुक्त कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है और दो लोग लापता हैं. बाढ़ प्रभावित जिलो की संख्या 24 से घटकर अब 16 हो गयी है तथा 11 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ. से प्रभावित हैं. 

ये भी पढ़ें: दक्षिण एशिया में बाढ़ से 4.1 करोड़ लोग प्रभावित , स्थिति खराब हो सकती है : संयुक्त राष्ट्र

राप्ती, घाघरा, बूढ़ी, राप्ती, कुन्हारा, रोहिन और कुआनो नदियां पूरे उफान पर हैं. बाढ. से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलो में लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, फैजाबाद, बलिया, गोरखपुर और सिदधार्थनगर शामिल हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

VIDEO: बिहार में बाढ़ से टूटे आशियानों को संवारने में जुटे बच्चे


इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com