विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

कोहरे की वजह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर 10 कारें आपस में टकराईं

आप तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कारों के बीच टक्कर कितनी जोरदार हुई होगी.

कोहरे की वजह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर 10 कारें आपस में टकराईं
उन्नाव के बांगरनऊ के पास हुआ एक्सीडेंट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में बांगरमऊ के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे घने कोहरे की वजह से करीब 10 कारें आपस में टकरा गई हैं जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. आप तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कारों के बीच टक्कर कितनी जोरदार हुई होगी. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.

उत्तर प्रदेश में अभी और बढ़ेगी ठंड, लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही छाया हल्का कोहरा

एक्सप्रेस-वे वैसे भी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है. यहां कारों की गति सामान्य तौर पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रहती है और कोहरे के मौसम में ऐसी घटनाएं हर साल होती हैं. 

वीडियो : अधूरा पड़ा है सीएम योगी का प्लान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश  की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की अनुमान है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com