विज्ञापन

Amrit Bharat Trains: यूपी से शुरू होंगी 2 नई 'अमृत भारत' ट्रेनें, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज

Amrit Bharat Trains: भारतीय रेलवे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बड़े शहरों को जोड़ेंगी.

Amrit Bharat Trains: यूपी से शुरू होंगी 2 नई 'अमृत भारत' ट्रेनें, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
Amrit Bharat Trains
file photo

Amrit Bharat Trains: भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 28 अप्रैल से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बड़े शहरों को जोड़ेंगी और लंबी दूरी की यात्रा को सस्ती और सुविधाजनक बनाएंगी. इन ट्रेनों को खास तौर पर कम आय और निम्न‑मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि उन्हें कम किराए में आरामदायक सफर मिल सके. मजदूरों, परिवारों और तीर्थयात्रियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है.

नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें किस रूटों पर चलेगी

  • बनारस (वाराणसी) - हडपसर (पुणे)
  • अयोध्या कैंट - लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)

इन रूटों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश का सीधा रेलवे संपर्क मुंबई और पुणे जैसे बड़े आर्थिक और धार्मिक केंद्रों से मजबूत होगा. इससे राज्यों के बीच यात्रा आसान होगी और समय व पैसे दोनों की बचत होगी.

ये ट्रेनें क्यों जरूरी हैं?

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा के लिए शुरू की गई हैं, ताकि यात्री ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आराम से सफर कर सकें. ये ट्रेनें खास तौर पर कम बजट में लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए हैं. इनमें वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन किराया कम होता है. इनसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और तीर्थ यात्रियों को खास फायदा मिलेगा, जो अक्सर इन इलाकों में सफर करते हैं. इन ट्रेनों को इस तरह तैयार किया गया है कि लंबे सफर में भी यात्रा आसान और सुलभ बनी रहे.

यह भी पढ़ें:- Indian Railway: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नहीं होगी एंट्री, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू, लगाए जा रहे टर्नस्टाइल गेट

ट्रेनों की सुविधाएं और डिब्बों की जानकारी
  • दोनों ट्रेनें 22 डिब्बों के मानक संयोजन के साथ चलेंगी
  • स्लीपर क्लास के डिब्बे
  • जनरल क्लास के डिब्बे
  • यात्रियों के लिए पैंट्री कार, ताकि सफर में खाना मिल सके
  • सुरक्षा और सुविधा के लिए CCTV कैमरे और बेहतर सीटें
कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

इन ट्रेनों की शुरुआत भारतीय रेलवे की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद ज्यादा भीड़ वाले रेल मार्गों पर कनेक्टिविटी बेहतर करना है. वाराणसी और अयोध्या जैसे शहरों को मुंबई और पुणे से जोड़ने से हर दिन हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी. इससे राज्यों के बीच यात्रा आसान होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com