इंटरनेट बैंकिंग और कार्ड पेमेंट ने हमारे लिए बैंकिंग और पेमेंट वगैरह सबकुछ बहुत आसान कर दिया है. ये सारे प्रैक्टिस हमारी रूटीन लाइफ में शामिल हो चुके हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ सामान्य सी चीजें भी होती हैं, जिनका तरीका हमें पता नहीं होता है. एटीएम पिन जेनरेशन ऐसी सामान्य सी चीज है, जिसको लेकर हर नए कार्डहोल्डर को एक बार कंफ्यूजन जरूर होती है. प्रमुख सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने कस्टमर्स को कई तरीकों से डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने की सुविधा देता है. अगर आप भी SBI के ग्राहक है और अपने डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करना चाहते हैं तो आप इसे SMS, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से कर सकते हैं.
यहां हम आपको SBI डेबिट कार्ड के पिन बदलने की स्टेट बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं:
SBI एटीएम पर डेबिट कार्ड पिन कैसे जनरेट करें?1. एटीएम में डेबिट कार्ड डालें.
2. 'पिन जनरेशन' विकल्प चुनें.
3. अपना 11 अंकों का खाता नंबर दर्ज करें और 'कन्फर्म' पर क्लिक करें.
4. आपसे आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, उसे दर्ज करें और 'कन्फर्म' दबाएं.
5. अब स्क्रीन पर ग्रीन पिन डिलीवरी का एक मैसेज डिस्प्ले होगा.
6. कन्फर्म दबाने पर आपके मोबाइल नंबर पर आपको ग्रीन पिन प्राप्त होगा.
7. अब अपने डेबिट कार्ड को एटीएम से निकाले और फिर से इन्सर्ट करें.
8. 'बैंकिंग' चुनें और उपलब्ध विकल्पों के आधार पर इंग्लिश, हिंदी या रीजनल लैंग्वेज चुनें.
9. अगले स्टेप में, अपने पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें.
10. 'पिन चेंज' विकल्प चुनें.
11. अपनी पसंद का एक नया चार अंकों का पिन दर्ज करें.
12. प्रोसेस सक्सेसफुल होने पर अब आपको स्क्रीन पर पिन बदलने का मैसेज दिखाई देगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें : पैसे गलती से गलत अकाउंट में भेज दिए तो टेंशन नहीं, ऐसे मिलेंगे वापस; ये हैं RBI की गाइडलाइंस
1. PIN<ABCD><EFGH> (ABCD डेबिट कार्ड नंबर के अंतिम चार अंकों को रिप्रजेंट करता है और EFGH डेबिट कार्ड से जुड़े बैंक अकाउंट नंबर के अंतिम चार अंकों को रिप्रजेंट करता है) लिखकर 567676 पर SMS करें.
2. SMS भेजने के बाद, आपको उसी नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा.
3. ओटीपी 2 दिनों के लिए वैध होगा और SBI एटीएम पर जाकर आपको अपना डेबिट कार्ड पिन बदलना होगा.
ये भी पढ़ें- e-RUPI : बिना कार्ड-बैंक या ऐप के डिजिटल पेमेंट करेगा ई-रुपी, PM Modi ने किया लांच
1. अपने अकाउंट क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके SBI ऑनलाइन में लॉग इन करें.
2. मुख्य मेनू से, 'ई-सेवाएं> एटीएम कार्ड सेवाएं' चुनें.
3. एटीएम कार्ड सर्विस पेज पर, 'एटीएम पिन जनरेशन' चुनें.
4. 'वन टाइम पासवर्ड का उपयोग' या 'प्रोफाइल पासवर्ड का उपयोग' चुनें.
5. 'प्रोफाइल पासवर्ड का उपयोग' विकल्प चुनें, एसोसिएटेड बैंक अकाउंट का चयन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें.
6. SBI डेबिट कार्ड का चयन करें और 'कन्फर्म' पर क्लिक करें.
7. अब आप 'एटीएम पिन जनरेशन' पेज पर पहुंचा जाएंगे.
8. यहां आपको नया पिन बनाने के लिए कोई भी 2 अंक दर्ज करने होंगे और 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा.
9. फिर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 2 अंकों का एक SMS प्राप्त होगा.
10. अब आप पहले चुने गए 2 अंक और SMS के माध्यम से प्राप्त 2 अंक दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें.
11. अब आपको एक संदेश दिखाई देगा, 'आपका एटीएम पिन सफलतापूर्वक बदल दिया गया है.'
12. अपना नया पिन प्राप्त करने के बाद, आपको एटीएम कार्ड को भी एक्टिव करना होगा.
13. इसके लिए 'ई-सर्विसेज> एटीएम कार्ड सर्विसेज> न्यू एटीएम कार्ड एक्टिवेशन' पर जाना होगा.
14. किसी भी SBI एटीएम में पहला ट्रांजैक्शन करके भी कार्ड को एक्टिव किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं