सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर बेस वाली कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 'इमरजेंसी डेटा लोन प्लान' पेश किया है. मौजूदा डेटा प्लान में डेटा खत्म हो जाने की समस्या अकसर ही यूजर्स के सामने आती है. इसी समस्या का हल निकालने के लिए जियो ने यह प्लान पेश किया है. इस प्लान के तहत आप तुरंत ही अपना हाई स्पीड डेटा बैलेंस अपडेट कर सकेंगे और आपको तुरंत पेमेंट करने की भी जरूरत नहीं होगी.
कैसे करें 'इमरजेंसी डेटा लोन' रिचार्जस्टेप 1. अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलें और टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर 'मेन्यू' ऑप्शन में जाएं.
स्टेप 2. ऐप में मोबाइल सर्विस ऑप्शन में 'इमरजेंसी डेटा लोन' ऑप्शन को चुनें.
स्टेप 3. 'प्रोसीड' ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 4. 'गेट इमरजेंसी डेटा' ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 5. 'एक्टिवेट नाउ' ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 6. आपके फोन पर तुरंत इमरजेंसी डेटा एक्टिवेट हो जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जियो ने लॉन्च किया 'सबसे किफायती' JioPhone Next, इस दिन आएगा बाजार में, जानें खासियतें
कितनी होगी कीमत?जियो के इस प्लान के तहत आप 1GB डेटा 5 बार तक लोन के तौर पर ले सकते हैं. 1GB डेटा की कीमत 11 रुपये है. अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है तो जियो इसके लिए डेटा ऐड ऑन भी ऑफर करता है. जिसमें सबसे छोटा प्लान 11 रुपये का है. 11 रुपये में 1GB, 21 रुपये में 2GB , 51 रुपये में 6GB और 101 रुपये में 12GB डेटा तुरंत अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ ले सकते हैं. इन ऐड ऑन के लिए आपको तुरंत पेमेंट करना पड़ता है.
जरूरत के मुताबिक चुनें डेटा प्लानJio डेटा की अलग अलग जरूरत के हिसाब से कई प्लान ऑफर करता है. कंपनी 1GB से लेकर 5GB रोजाना तक के प्लान ऑफर करता है. आप अपनी जरूरत के मुताबिक इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं. ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स के लिए 5GB और 3GB डेटा प्लान ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं