रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक बड़ी घोषणा की गई है. मुकेश अंबानी ने अब जियो नेटवर्क के बाद अब जियो के स्मार्टफोन की घोषणा की है. अब जियो का जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है, इसे गूगल के साथ डेवलप किया गया है. अंबानी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बात की थी कि गूगल और जियो को मिलकर एक नेक्स्ट जेनरेशन, ढेर सारे फीचर्स से लैस लेकिन सस्ता फोन बनाना चाहिए, जो 2G यूजरों को पहली बार इंटरनेट तक पहुंच दिलवाने में कारगर हो.
इस घोषणा के बाद सुंदर पिचाई ने भी एक ट्वीट कर इस पार्टनरशिप को लेकर गूगल का एक ब्लॉग साझा किया है. पिचाई ने कहा कि गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Excited to announce the next steps in our partnership with @RelianceJio to accelerate India's digitization, starting with a new affordable Jio smartphone with an optimized @Android experience, and a 5G collaboration between Jio & @GoogleCloud.https://t.co/Wi9DExPU6b
— Sundar Pichai (@sundarpichai) June 24, 2021
क्या है फोन की खासियत
- JIOPHONE NEXT को खासतौर पर भारतीय बाजारों के लिए बनाया गया है.
- यह एक फुली फीचर्ड स्मार्टफोन में है, जिसमें गूगल और जियो के सभी एप्लीकेशन मौजूद होंगे. वहीं, यूजर्स एंड्रॉयड के प्लेस्टोर को भी एक्सेस कर पाएंगे और सभी एंड्रॉयड ऐप्स को यूज कर पाएंगे.
- यह स्मार्टफोन ऑप्टिमाइज्ड एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से पॉवर्ड है.
- इसमें वॉइस असिस्टेंट, स्क्रीन टेक्स्ट को ऑटोमेटिक रीड-अलाउड करने की सुविधा, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, ऑगमेन्टेड रिएलिटी फिल्टर्स के साथ स्मार्ट कैमरा जैसे फीचर्स हैं.
- यह स्मार्टफोन इस साल 10 सितंबर, 2021 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं