विज्ञापन

मुश्किल वक्त में काम आ सकते हैं ये 4 आसान लाइफ हैक्स, जानिए कैसे बचा सकते हैं आपकी जान

डूबती कार, गिरती लिफ्ट, गैस सिलेंडर में आग और धुएं से बचाव से जुड़े 4 आसान लाइफ हैक्स सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. जानिए आपात स्थिति में क्या सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मुश्किल वक्त में काम आ सकते हैं ये 4 आसान लाइफ हैक्स, जानिए कैसे बचा सकते हैं आपकी जान
लाइफ सेफ्टी हैक्स
file photo

कभी-कभी जिंदगी में ऐसे हालात अचानक सामने आ जाते हैं, जहां एक छोटा सा सही फैसला बड़ी मुसीबत से बचा सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी चर्चा में है, जिसमें मुश्किल समय में काम आने वाले 4 खास लाइफ हैक्स बताए गए हैं. ये टिप्स कार के पानी में डूबने, लिफ्ट के अचानक गिरने, गैस सिलेंडर में आग लगने और आग के धुएं से बचने जैसी स्थितियों से जुड़े हैं. हालांकि, किसी भी आपात स्थिति में विशेषज्ञों की सलाह सबसे जरूरी होती है, लेकिन ये जानकारी लोगों को जागरूक करने और सतर्क रहने में मदद कर सकती है.

पानी में डूबती कार से बाहर निकलने का तरीका

पोस्ट के मुताबिक, अगर कार पानी में फंस जाए और दरवाजा न खुले, तो सीट का हेडरेस्ट निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है. बताया गया है कि हेडरेस्ट के नीचे लगी मजबूत धातु की रॉड को खिड़की के कोने पर जोर से मारने से शीशा टूट सकता है. इससे बाहर निकलने का रास्ता बन सकता है.

लिफ्ट गिरने लगे तो क्या करें

अगर किसी कारण से लिफ्ट अचानक नीचे गिरने लगे, तो घबराने के बजाय तुरंत लिफ्ट के फर्श पर सीधा लेट जाने की सलाह दी गई है. माना जाता है कि इससे झटके का असर शरीर के बड़े हिस्से में फैल जाता है और गंभीर चोट का खतरा कम हो सकता है. वहीं कूदने की कोशिश करना खतरनाक माना जाता है.

गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें

पोस्ट में बताया गया है कि यदि सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप के पास आग लग जाए, तो उस पर सीधे पानी डालने से आग तुरंत नहीं बुझती. ऐसी स्थिति में मोटी सूती चादर या कंबल को गीला करके सिलेंडर को चारों तरफ से ढकने की बात कही गई है. इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो सकती है और आग पर काबू पाने में मदद मिल सकती है.

आग के धुएं से बचने का आसान तरीका

आग लगने की घटनाओं में कई बार लोगों की जान जलने से नहीं, बल्कि धुएं के कारण जाती है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि बाहर निकलते समय जमीन के करीब रहें और रेंगते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचें. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म और जहरीला धुआं ऊपर की तरफ जाता है, जबकि नीचे की हवा अपेक्षाकृत साफ रहती है.

यह भी पढ़ें:- अब सड़क, गड्ढों और जलभराव की शिकायत अब सीधे विभाग तक पहुंचाएं, PWD Sewa App करेगा समाधान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Life Saving Hacks, Emergency Safety Tips, Safety Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com