हरियाणा में 11 लाख महिलाओं के खाते में 2100 रुपये की लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त जारी की गई. हरियाणा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय 4 हजार रुपये से भी ज्यादा बढ़ा दिया है. दिवाली से पहले तोहफा देते हुए चौकीदारों का वेतन 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये कर दिया गया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिवाली से पहले ग्रामीण चौकीदारों के मासिक मानदेय में ये वृद्धि की गई है. मुख्यमंत्री सैनी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि 2014 में ग्रामीण चौकीदारों को हर महीने केवल 3500 रुपये मानदेय मिलता था, जो 4 गुना से ज्यादा बढ़ गया है. हरियाणा में 52 लाख लाभार्थियों के खातों में धनतेरस के दिन सौगात आई है. सैनी सरकार ने 4470 करोड़ रुपये जारी किए. ये रकम हरियाणा सरकार की अलग-अलग 21 सामाजिक योजना के लिए जारी हुए हैं. इनमें वृद्धावस्था, विधवा और बेसहारा पेंशन शामिल है.हरियाणा सरकार हर महीने 10 तारीख को पैसा जारी करती है, लेकिन इस बार दिवाली के पहले जारी की गई.
लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त जारी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 10.59 लाख से ज्यादा महिला लाभार्थियों के खाते में लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त भी हस्तांतरित की.उनके खाते में 222.5 करोड़ रुपये में डाले गए. 13 किस्तों में अब तक 2689 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं. जिन महिलाओं की सालाना आय सीमा 1.80 लाख रुपये महीने तक है, उन्हें ये किस्त मिलती है.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख लाभार्थियों को 1135 करोड़ रुपये पेंशन स्कीम के जारी किए. हर घर-घर गृहिणी योजना में 6 लाख महिलाओं को 24.25 करोड़ रुपये गैस सब्सिडी जारी की गई. दयालु योजना में भी 203 करोड़ रुपये जारी किए गए.
ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय बढ़ा
सैनी ने ग्रामीण चौकीदारों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए. इनमें सालाना वर्दी भत्ते को 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपये करना, लाठी-टॉर्च, सीटी और छाते जैसे सामानों के लिए सालाना भत्ते को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है. साइकिल भत्ते को 3500 से बढ़ाकर 5000 रुपये किया गया है.ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) के दायरे में भी लाया गया है. यह सुविधा वैसे ही मिलेगी, जैसी जल आपूर्ति और स्वच्छता कर्मियों को मिलती है.
आज धनतेरस पर हरियाणा के परिवारजनों को ₹4,470 करोड़ से अधिक की सौगात दी! 🎁 चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बैंक खातों में यह राशि सीधे हस्तांतरित की। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवारजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। सभी परिवारजनों को धनतेरस, दीपावली एवं आगामी पावन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) November 6, 2026
ये भी पढ़ें - पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, PM मोदी ने बनासकांठा जिले से एक क्लिक में 9.30 करोड़ खातों में भेजे 2-2 हजार रुपये
सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ
ग्रामीण चौकीदारों के परिवारों को बीमारी में इलाज की सुविधा मिलेगी. सड़क हादसे या दिव्यांगता से जुड़े फायदे भी दिए जाएंगे. अब हर ग्रामीण चौकीदार को हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में लाया जाएगा. उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा और शादी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकारी योजनाओं के तहत मदद दी जाएगी. सैनी पंचकूला में राज्य के ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में बोल रहे थे. हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा के अलावा हरियाणा लोक उद्यम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी वहां मौजूद थे. सैनी ने हरियाणा के लोगों को धनतेरस और दिवाली की हार्दिक बधाई भी दी.
ये भी पढ़ें - महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, अमित शाह ने की 67 लाख बैंक अकाउंट में ट्रांसफर, कैसे चेक करें स्टेटस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं