ICICI iMobile App Biometric Authentication: क्या आप भी हर बार UPI पेमेंट करते समय 4 या 6 अंकों का पिन डालने के झंझट से परेशान हैं. अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने iMobile Pay ऐप में एक नया और शानदार फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब आप 5,000 रुपये तक का यूपीआई पेमेंट बिना पिन डाले भी कर सकेंगे. इससे न केवल पेमेंट करना आसान होगा बल्कि समय की बचत भी होगी. आइए जानते हैं इस फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है...
यह भी पढ़ें: कैसे जानें कि घर का मीटर सही चल रहा है या गलत? कर लें ये 1KW टेस्ट, पता लग जाएगा सच
बिना पिन कैसे होगा पेमेंट?
अब ICICI Bank iMobile Pay ऐप के यूजर्स UPI ट्रांजैक्शन जैसे किसी को पैसे भेजना, दुकान पर QR कोड स्कैन कर पेमेंट करना या ऑनलाइन पेमेंट करना बायोमेट्रिक से कर सकते हैं. यानी अब 5000 रुपये का पेमेंट फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी सिक्योरिटी फीचर्स के जरिए आसानी से किया जा सकता है. ध्यान रहे कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से केवल 5000 रुपये तक का ही ट्रांजैक्शन हो सकता है. इसे ऊपर की अमाउंट के लिए यूजर्स को पिन का ही इस्तेमाल करना होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यही फीचर PhonePe ने इस साल की शुरुआत में भारत में UPI पेमेंट के लिए लॉन्च किया था.

Photo Credit: Photo source: NDTV Profit
ICICI iMobile App में कैसे इनेबल करें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
आईसीआईसीआई आईमोबाइल ऐप पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को इनेबल करना बहुत ही ज्यादा आसान है.
स्टेप 1: iMobile ऐप में लॉग इन करें
स्टेप 2: यूपीआई पेमेंट पर क्लिक करें और यूपीआई सेटिंग्स चुनें.
स्टेप 3: बायोमेट्रिक को एक्टिव करने के लिए अकाउंट नंबर चुनें.
स्टेप 4: 'Use biometric for payments' सेलेक्ट करें और 'proceed' पर क्लिक करें.
स्टेप 5: वेरिफिकेशन के लिए अपना यूपीआई पिन दर्ज करें.
डाउनलोड करना होगा ये वर्जन
यह बायोमेट्रिक फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लेटेस्ट ऐप वर्जन में उपलब्ध है. एंड्रॉयड यूजर्स iMobile ऐप के वर्जन v30.0 में फिंगरप्रिंट के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. वहीं, iOS यूजर्स iMobile ऐप के v28.2 में फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं