विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज करेंगी द‍िल्‍ली में खेल महाकुंभ का उद्घाटन, जान‍िए एथलीट यहां कैसे करें रज‍िस्‍ट्रेशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खेल संस्कृति को मजबूत और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'खेलो इंडिया' की तर्ज पर 'खेलो दिल्ली - दिल्ली खेल महाकुंभ' का उद्घाटन करेंगी. एथलीट इस वेबसाइट पर जाकर करें रज‍िस्‍ट्रेशन.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज करेंगी द‍िल्‍ली में खेल महाकुंभ का उद्घाटन, जान‍िए एथलीट यहां कैसे करें रज‍िस्‍ट्रेशन
आज से शुरू होगा 'खेलो दिल्ली - दिल्ली खेल महाकुंभ'.

नई दिल्ली : दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में जीवंत खेल संस्कृति को मजबूत और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'खेलो इंडिया' की तर्ज पर 'खेलो दिल्ली - दिल्ली खेल महाकुंभ' का उद्घाटन करेंगी. इससे पहले गुरुवार को मंत्री सूद ने आगामी दिल्ली खेल महाकुंभ के संबंध में एक संवाद का आयोजन किया. भागीदारी की व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए  शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 16,000 से अधिक एथलीट पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और पंजीकरण प्रक्रिया जारी है. बतौर एथलीट आप पंजीकरण करने से चुक गए हैं तो अभी मौका है.

द‍िल्‍ली वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, अब Yamuna Expressway से वृंदावन पहुंचेंगे फटाफट, जल्‍द चालू होगा नया फोर लेन

'खेलो दिल्ली - दिल्ली खेल महाकुंभ' में इस तरह करें रज‍िस्‍ट्रेशन 

दिल्ली खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.delhikhelmahakumbh.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें. यहां एथलीट को अपना व्यक्तिगत विवरण, खेल श्रेणी और टीम जानकारी भरनी होगी. 13 फरवरी 2026 से शुरू इस आयोजन में खिलाड़ी निःशुल्क पंजीकरण कर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं.
  

दिल्ली खेल महाकुंभ पंजीकरण प्रक्रिया का यह है प्रोसेस (Steps to Register)


आधिकारिक वेबसाइट पर व‍िज‍िट करें : सबसे पहले www.delhikhelmahakumbh.in पोर्टल खोलें.
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: वेबसाइट पर दिए गए 'Register' या आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें.
विवरण दर्ज करें: अपना नाम, आयु वर्ग, लिंग, जन्मतिथि, खेल का नाम, और संपर्क विवरण सही-सही फॉर्म में भरें.
टीम विवरण (अगर लागू हो): अगर टीम में खेल रहे हैं तो टीम का नाम और अन्य सदस्यों की जानकारी वहां भरें.
फॉर्म सब्‍म‍िट करें: सभी जानकारी जांच करने के बाद फॉर्म सब्‍म‍िट कर दें. 

इन बातों का भी रखें ध्‍यान 

  • पंजीकरण आमतौर पर निःशुल्क होता है, इसल‍िए एथलीट को फॉर्म भरते हुए क‍िसी भी तरह का पे नहीं करना होगा. 
  • विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों के खिलाड़ी इस प्रत‍ियोग‍िता में भाग ले सकते हैं.
  • नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट देखते रहें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com