विज्ञापन

पंजाब से पश्चिम बंगाला जाना होगा आसान! अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जान लें डिटेल्स

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही शुरू होने जा रही है जिससे पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करना काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. आइए जानते हैं रूट, स्टॉप समेत जरूरी डिटेल्स...

पंजाब से पश्चिम बंगाला जाना होगा आसान! अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जान लें डिटेल्स
अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस

Amritsar New Jalpaiguri Amrit Bharat Express: आने वाले समय में जल्द ही अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है जिससे पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करना काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. इस ट्रेन की कमर्शियल सर्विस जल्द ही शुरू की जा सकती है जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पंजाब के अमृतसर को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) से जोड़ेगी और रास्ते में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई अहम शहरों और कस्बों, जैसे गोरखपुर और फोर्ब्सगंज से होकर गुजरेगी. आइए जानते हैं इसका रूट, टाइमिंग, स्टॉपेज और अन्य डिटेल्स...

यह भी पढ़ें: इस तारीख से दिल्ली-NCR में PUC के बिना नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, जान लें जरूरी बात

क्या होगी अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग?

यह ट्रेन 14664 और 14663 नंबर से चलाई जाएगी. रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह ट्रेन हफ्ते में एक बार चलेगी. ट्रेन नंबर 14664 हर गुरुवार को अमृतसर से रवाना होगी, वहीं ट्रेन नंबर 14663 हर शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी. टाइमिंग की बात करें तो NJP से अमृतसर जाने वाली ट्रेन शनिवार सुबह 08:00 बजे चलेगी और सोमवार सुबह 02:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वहीं, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन हर गुरुवार दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और शनिवार सुबह 04:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

जानिए रूट और स्टॉपेज

यह ट्रेन अपने पूरे सफर में 35 स्टेशनों पर रुकेगी. इसके प्रमुख स्टॉप में जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बहराइच के पास बरहनी, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, फोर्ब्सगंज, अररिया, बागडोगरा और सिलीगुड़ी जैसे स्टेशन शामिल हैं. इस नई ट्रेन से खास तौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को काफी फायदा होगा.

कम किराये में पूरी सुविधा

चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनी अमृत भारत एक्सप्रेस को आम यात्रियों के लिए किफायती विकल्प के रूप में तैयार किया गया है. इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, लेकिन इसकी खास बात यह है कि कम किराए में बेहतर आराम मिल सके. यह ट्रेन खास तौर पर निम्न और निम्न-मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है, ताकि उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए सस्ता और सुविधाजनक साधन मिल सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com