विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2020

Coronavirus: इटली में घर की छत पर यूं टेनिस खेलती नजर आई लड़की, तो मिताली राज बोलीं- अविश्वसनीय..देखें Viral Video  

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया की खेल गतिविधियों को रोक दिया गया है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घर पर रहकर परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं.

Coronavirus: इटली में घर की छत पर यूं टेनिस खेलती नजर आई लड़की, तो मिताली राज बोलीं- अविश्वसनीय..देखें Viral Video  
घर की छत पर लड़कियों ने अनोखे अंदाज में खेला टेनिस
  • कोरोना के खौंफ के बीच इटली में दिखा अनोखा नजारा
  • घर की छत पर लड़कियों ने खेला टेनिस
  • भारतीय महिला क्रिकेटेर मिताली राज भी हुई हैरान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया की खेल गतिविधियों को रोक दिया गया है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घर पर रहकर परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं. बता दें कि कोरोनाकाल के समय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि आम लोग भी अपने मन को बहलाने के लिए नए-नए तरीके निकल रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो इटली की दो लड़की घर की छत पर से टेनिल (Tennis) खेलती हुई नजर आ रही हैं. बता दें कि इटली (Italy) कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है. इस वीडियो को देखकर भारत की महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) भी हैरान हैं. मिताली ने वकायदा ट्वीट कर इस वीडियो को शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में अविश्वसनीय लिखा है. बता दें कि कोरोना के कारण टेनिस की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता विंबलडन को एक साल के लिए टाल दिया गया है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब विंबलडन को रद्द किया गया है.

अब इसका आयोजन साल 2021 में 28 जून से लेकर 11 जुलाई के बीच किया जाएगा. विंबलडन टूर्नामेंट से पहले फ्रेंच ओपन को पहले ही आगे खिसका दिया गया है. बता दें कि इस साल  विंबलडन का आयोजन 29 जून से होना था लेकिन जिस तरह से पूरी दुनिया में कोरोना का कहर पैर पसार रहा है उसे देखते हुए आयोजकों ने इसे एक साल के लिए टाल दिया है.

बता दें कि कोरोनावायरस से दुनिया भर में 22 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं तो वहीं अबतक 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इटली में अबतक इस वायरस से 22,745 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,712 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,334 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना (Covid-19) से अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com