विज्ञापन

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता French Open 2026 का खिताब, इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया

Alexander Zverev ने जीता फ्रेंच ओपन मेन्स सिंगल्स का ख़िताब, जर्मनी के वर्ल्ड नंबर 3 Zverev ने फाइनल में इटली के को Cobolli को हराया

अलेक्जेंडर ज्वेरेव  ने जीता French Open 2026 का खिताब, इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया
French Open Final में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास

French Open 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन टेनिस के फाइनल में फ्लावियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. यह उनके टेनिस करियर का पहला ग्रैंड स्लैम साबित हुआ.इससे पहले  ज्वेरेव ऑस्ट्रेलियन ओपन और US ओपन में उपविजेता रहे थेत.  बता दें कि  ज्वेरेव खिताब के लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे, खासकर तब से जब टॉप-रैंक वाले जानिक सिनर पहले हफ्ते की गर्मी से जूझते हुए दूसरे राउंड में जुआन मैनुअल सेरुंडोलो के खिलाफ़ दो सेट और 5-1 की बढ़त गंवा बैठे थे. इसके एक दिन बाद 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच भी बाहर हो गए थे. दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने टूर्नामेंट से पहले ही अपनी दाहिनी कलाई की चोट के कारण नाम वापस ले लिया था.

तीन फाइनल हारने के बाद पहली सफलता
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव इससे पहले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हार चुके हैं. 2020 यूएस ओपन,  2024 के फ्रेंच ओपन और साथ ही 2025 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में ज्वेरेव को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार ज्वेरेव ने फाइनल में बेहतर खेल दिखाया और जीत हासिल कर ली. 

ज्वेरेव ने रचा इतिहास
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही ज्वेरेव जर्मन टेनिस इतिहास में साल 1937 के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. साल 1937 में हेनर हेन्केल ने आखिरी बार बतौर जर्मन खिलाड़ी फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था. वहीं, 1996 1996 ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोरिस बेकर के बाद किसी ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी भी बनाने का कमाल कर दिखाया है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com