- टीवी एक्टर समीर शर्मा का निधन
- पुलिस ने दी जानकारी
- कई सीरियल्स में आ चुके थे नजर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है, इस बीच मनोरंजन इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है. टीवी एक्टर समीर शर्मा (Sameer Sharma) का निधन हो गया है. टीवी एक्टर समीर शर्मा का शव उनके घर के किचन में लटकता हुआ मिला. बिल्डिंग के चौकीदार ने रात में बाहर से देखा और पुलिस को सूचित किया. समीर शर्मा (Sameer Sharma) घर में अकेले थे फायरब्रिगेड को भी बुलाया गया था. बताया गया है कि घर किराये का था, मालाड पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का सुराग नही मिला है. समीर शर्मा के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. 'कहानी घर घर की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी ( Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi)' जैसे सीरियल में काम कर चुके थे. समीर शर्मा लेफ्ट राइट लेफ्ट, इस प्यार को क्या नाम दूं, एक बार फिर जैसे सीरियल भी कर चुके थे.
TV actor & model Sameer Sharma was found hanging from his kitchen ceiling at his residence in Malad West last night. Accidental Death Report registered, body sent for autopsy. Looking at body's condition, it's suspected that he died by suicide two days back: Malad Police. #Mumbai
— ANI (@ANI) August 6, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
समीर शर्मा (Sameer Sharma) 44 साल के थे. समीर शर्मा को स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'यह रिश्ते हैं प्यार के' में कुहू के पिता के रोल के लिए भी पहचाना जाता है. मलाड़ पुलिस ने जानकारी दी है कि समीर शर्मा का शव पिछली रात मिला था. एक्सिंडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई है, और शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका निदन दो दिन पहले हुआ है. पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है.
समीर शर्मा (Sameer Sharma) दिल्ली के रहने वाले थे और पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बेंगलूरू चले गए थे. वहां वह एक उन्होंने कई तरह के काम किए जिसमें विज्ञापन एजेंसी लेकर रेडियो सिटी के लिए काम करने तक शामिल था. लेकिन अपने एक्टिंग करियर को परवान चढ़ाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गए और उन्होंने स्टार वन के सीरियल 'दिल क्या चाहता है' से शुरूआत की. इसके बाद उन्हें 'कहानी घर घर की' मिला. समीर बॉलीवुड फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी नजर आ चुके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं